Subscribe for notification
राष्ट्रीय

देश में पहली बार किसी भी राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश नहीं हुई सक्रिय मामलों में 100 की भी वृद्धि

दिल्ली डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के मामलों में जबरदस्त गिरावट आई है। इस दौरान देश के किसी भी राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश में इसके सक्रिय मामलों में 100 अंक की भी वृद्धि नहीं हुई है। यह पहला मौका है, जब देश के किसी भी राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश में इसके सक्रिय मामलों  में तिहाई अंक की भी वृद्धि नहीं हुई है। स्वस्थ होने वालों की तादाद में लगातार इजाफा होने से सक्रिय मामलों में काफी कमी आी है जिससे इसकी दर 4.60 फीसदी पर आ गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 31,118 नये मामले सामने आये और संक्रमितों का आंकड़ा 94.62 लाख हो गया। इस दौरान 41,985 मरीज स्वस्थ हुए और इसी के साथ काेरोनामुक्त होने वालों की तादाद 88.89 लाख हो गयी। सक्रिय मामलों में 11,349 की गिरावट के साथ यह संख्या 4.35 लाख पर आ गयी। इसी अवधि में 482 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,37,621 हो गया है।

देश में कोविड-19 का रिकवरी रेट  बढ़कर अब 93.94 प्रतिशत हो गया है, जबकि  मृत्यु दर 1.45 फीसदी  है। पिछले 24 घंटों में केरल में सर्वाधिक 6055 मरीज स्वस्थ हुए और सक्रिय मामलों की संख्या सबसे कम 2694 यहीं पर हुई, जबकि दिल्ली में सबसे अधिक 108 लोगों की मौत हुई।

Shobha Ojha

Recent Posts

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

13 hours ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

21 hours ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

2 days ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

2 days ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

2 days ago

आबकारी नीति में AAP ने तीन ब्रांडों महादेव,इंडो स्पिट,ब्रिंडको को पहुंचाया फायदाः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि AAP की सरकार जानता को…

2 days ago