Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1965 में बीएसएफ यानी सीमा सुरक्षा बल की स्थापना हुई थी। आइए एक नजर डालते हैं 01 दिसंबर को देश और दुनिया में घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1640 – स्पेन से 60 वर्षों की गुलामी के बाद पुर्तगाल स्वतंत्र हुआ।
1933 – कलकत्ता(कोलकाता) और ढाका के बीच विमान सेवा की शुरुआत हुई।
1959 – अंटार्कटिका के शांतिपूर्ण वैज्ञानिक इस्तेमाल के लिए 12 राष्ट्रों ने संधि पर हस्ताक्षर किये।
1963 – नागालैंड भारत का 16वां राज्य बना।
1965- बॉर्डर सिक्‍योरिटी फोर्स (सीमा सुरक्षा बल) की स्थापना हुई।
1974- वर्जीनिया के अपरविले में बोइंग 727 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 92 की मौत।
1976 – अंगोला संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
1976 – बंगलादेश में जनरल जिया उर रहमान ने खुद को राष्ट्रपति घोषित किया।
1987 – अफगानिस्तान के नये संविधान के अंतर्गत डॉक्टर नजीबुल्लाह राष्ट्रपति निर्वाचित।
1988 – पाकिस्तान में आपातकाल की समाप्ति तथा राष्ट्रपति ग़ुलाम इशहाक ख़ान ने बेनजीर भुट्टो को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
1988 – बंगलादेश में चक्रवात से 596 लोगों की मौत हुई, पांच लाख लोग बेघर हुए।
1991 – एड्स जागरूकता दिवस की शुरुआत हुई।
1992 – दक्षिण कोरिया एवं दक्षिण अफ़्रीका में राजनयिक संबंध स्थापित।
1997 – चेचेन्या को विदेशी नागरिकों के लिए निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया।
2000 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने तालिबान पर शस्त्र प्रतिबंध का समर्थन किया।
2001 – अफगानिस्तान के कंधार हवाई अड्डे पर तालिबान विरोधी कबालियों का कब्ज़ा।
2002 – ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से लगातार आठवीं बार एशेज टेस्ट शृंखला जीती।
2006 – नेपाल ने नये राष्ट्रगान, जिसमें राजा का नामो-निशान तक नहीं है, स्वीकृत किया।
2007 – चीन के सान्या में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में चीन की इलांग जी लिन को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया।
2008 – भारत के बिलियडर्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने 75वीं राष्ट्रीय बिलियडर्स एवं स्नूकर सीनियर का ख़िताब जीता।

01 दिसंबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1885 – स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार एवं लेखक काका कालेलकर का जन्म हुआ।
1886- सच्चे देशभक्त, क्रान्तिकारी, पत्रकार एवं समाज सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप का जन्म हुआ।
1924 – परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर शैतान सिंह का जन्म हुआ।
1942 – मिज़ोरम के पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी का जन्म हुआ।
1954 – प्रसिद्ध समाज सेविका मेधा पाटकर का जन्म हुआ।
1954 – लोकप्रिय चरित्र अभिनेता राकेश बेदी का जन्म हुआ।

01 दिसंबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1973- इज़राइल के पहले प्रधानमन्त्री डेव्हिड बेन-गुरियन का निधन हुआ।
1974- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ सुचेता कृपलानी का निधन हुआ।
1985- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, लेखक और गाँधीवादी चिंतक दादा धर्माधिकारी का निधन हुआ।
1990 – देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की बहन तथा स्वतंत्रता सेनानी विजयलक्ष्मी पंडित का निधन हुआ।
2015- अमेरिकी बॉस्केटबॉल खिलाड़ी जिम लोसकटऑफ का निधन हुआ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here