Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

काशी में दिखा देव दीपावली के मौके पर अद्भुत नजारा

संवाददाता

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः देव दीपावली के मौके पर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अद्भुत नजारा देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार की शाम पहला दीप जलाकर देव दीपावली पर्व की शुरुआत की।

इस मौके पर यहां के 16 घाटों पर उनसे जुड़ी कथा को दर्शाती बालू से कलाकृतियां बनाई गई हैं। जैन घाट के सामने भगवान जैन की आकृति, तो तुलसी घाट के सामने विश्व प्रसिद्ध नाग नथैया के कालिया नाग की आकृति बनाई गई है। वहीं ललिता घाट के सामने मां अन्नपूर्णा देवी की आकृति भी बनाई गई है। इस दौरान मोदी ने खुद भी दीपदान किया। यहां के दशाश्वमेध घाट पर महाआरती के दौरान 21 बटुक और 42 कन्याएं आरती में शामिल हुईं।

वैसे तो हर साल देव दीपावली के मौके पर काशी के सभी 84 घाट दीयों से रोशन से जगमग होते हैं और लाखों लोग इस अद्भुत नजारे को निरेखने के लिए यहां पहुंचते हैं, लेकिन इस साल कोरोना संकट के मद्देनजर श्रद्धालुओं की संख्या सीमित कर दी गई थी। साथ ही हर एक शख्स के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया गया था। यहां पिछले साल जहां 10 लाख दीये जलाए गए थे। वहीं इस बार दीपों की संख्या में पांच लाख और बढ़ाकर 15 लाख कर दी गई थी। इसके अलावा यहां के 20 से 25 घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।

ऐसी मान्यता है कि देव दीपावली के दिन सभी देवता बनारस के घाटों पर आते हैं। वैदिक ग्रंथों के अनुसार भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था। इसके बाद सभी देवी-देवताओं ने मिलकर खुशी मनाई थी। भगवान भोलेनाथ ने खुद धरती पर आकर तीन लोक से न्यारी काशी में देवताओं के साथ गंगा घाट पर दिवाली मनाई थी। ऐसी मान्यता है कि दीप दीपावली के मौके पर दीपदान करना पुण्य फलदायी और विशेष महत्व वाला होता है।

General Desk

Recent Posts

Champions Trophy: फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया

स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…

3 hours ago

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

22 hours ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

1 day ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

2 days ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

2 days ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

2 days ago