दिल्ली डेस्क
प्रखर प्रहरी
दिल्लीः पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में छह हजार से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में इस संक्रमण के 38 हजार से ज्यादा नये मामलों सामने आए। वहीं 45 हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ हुए।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 38,772 नये मामले सामने आए, जिससे देश में संक्रमितों का आंकड़ा 94.31 लाख हो गया। वहीं इस दौरान 45,333 मरीज स्वस्थ हुए, जिसके बाद काेरोनामुक्त होने वालों की तादाद 88.47 लाख हो गई। संक्रमण के नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रहने के कारण सक्रिय मामलों में 7004 की गिरावट आई और अब ये घटकर 4.46 लाख पर आ गए हैं। इसी अवधि में 443 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,37,139 हो गया है।
देश में रिकवरी रेट बढ़कर अब 93.81 प्रतिशत और सक्रिय मामलों की दर कम होकर 4.74 प्रतिशत तथा मृत्यु दर 1.45 फीसदी हैं। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में सक्रिय मामले सबसे ज्यादा 1097 बढ़े। साथ ही कोविड-19 से सर्वाधिक मौतें भी इसी राज्य में 85 हुई, जबकि राष्ट्रीय दिल्ली में सर्वाधिक 6325 मरीज स्वस्थ हुए।
दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि AAP की सरकार जानता को…