Subscribe for notification
शिक्षा

Aaj Ka Itihas 30 November 2020:- प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ड का खिताब जीता, जानें 30 नवंबर को घटित हुई हैं और कौन-कौन सी महत्वपूर्ण घटनाएं?

दिल्लीः आज के ही दिन भारतीय सुंदरी प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में मिस वर्ल्ड  का खिताब अपने नाम किया था।आइए एक नजर डालते हैं 30 नवंबर को देश और दुनिया में घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1731 – बीजिंग में भूकंप से लगभग एक लाख लोग मरे।
1759 – दिल्ली के सम्राट आलमगिर द्वितीय की उनके मंत्री ने हत्या की।
1939 – तत्कालीन सोवियत रूस ने सीमा विवाद को लेकर फिनलैंड पर आक्रमण किया।
1961 – तत्कालीन सोवियत रूस ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता के लिये कुवैत के आवेदन का विरोध किया।
1965- मशहूर राजनीतिक कार्टूनिस्ट के शंकर पिल्लै ने दिल्ली में गुड़ियों के अनोखे संग्रहालय की स्थापना की।
1966 – कैरेबियाई द्वीपीय राष्ट्र बारबाडोस ने ब्रिटेन से पूर्ण स्वतंत्रता हासिल की।
1994-पर्यटन जहाज आशीले लाउरो सोमालिया के नजदीक सागर में आग लगने के बाद डूबा।
1999- अमेरिका के उत्तर पश्चिम ‘सिएटल’ में विश्व व्यापार संगठन का तीसरा अधिवेशन प्रारम्भ।
1999 – विश्व के बडे मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप का पुणे के समीप नारायणगांव में उद्घाटन।
1999 – अमेरिका के सिएटल में विश्व व्यापार संगठन का तीसरा अधिवेशन प्रारम्भ।
2000- भारतीय सुंदरी प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया।
2004-बांग्लादेश की संसद में महिलाओं के लिए 45 प्रतिशत सीटों के आरक्षण वाला विधेयक पारित।
2008- मुम्बई आतंकवादी हमले के बाद सरकार ने संघीय जाँच एजेंसी के गठन की घोषणा की।
2011- पाकिस्तान सरकार ने वृतचित्र सीक्रेट में पाकिस्तान को दिखाने के कारण बीबीसी के प्रसारण पर रोक लगाई।

30 नवंबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1835- प्रसिद्घ लेखक मार्क ट्वैन का जन्म हुआ।
1858- प्रसिद्ध वैज्ञानिक जगदीश चन्द्र बोस का जन्म हुआ।
1874- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे विंस्‍टन चर्चिल का जन्‍म हुआ।
1931- प्रसिद्ध इतिहासकार रोमिला थापर का जन्‍म हुआ।
1936- प्रसिद्ध पार्श्व गायिका सुधा मल्होत्रा का जन्‍म हुआ।
1944- प्रसिद्ध साहित्यकार मैत्रेयी पुष्पा का जन्‍म हुआ।

30 नवंबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1900- मशहूर लेखक ऑस्‍कर वाइल्‍ड का निधन हुआ।
1909- अंग्रेज़ी और बंगला भाषा के प्रसिद्ध लेखक रमेश चन्द्र दत्त का निधन हुआ।
1915- प्रसिद्ध तेलुगु साहित्यकार गुरुजाडा अप्पाराव का निधन हुआ।
2001- विश्व प्रसिद्ध पॉप गायक जार्ज हैरीसन का 2001 में निधन।
2010 – भारतीय वैज्ञानिक और स्वदेशी आंदोलन प्रनेता राजीव दीक्षित का निधन ।
2012- पूर्व प्रधानमंत्री इन्द्र कुमार गुजराल का निधन।

 

Shobha Ojha

Recent Posts

AAP ने पाठशाला बनवाने का वादा करके मधुशाला बनवाया, दिल्ली की जनता आप-दा की लूट पर लगाएगी लगामः अनुराग

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को AAP पर हमला…

9 hours ago

कांग्रेस के शाही परिवार ने किया राष्ट्रपति का अपमान, ये खुद को देश का और आप-दा वाले दिल्ली का मालिक समझते हैंः मोदी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस, गांधी परिवार और AAP पर तगड़ा प्रहार किया।…

10 hours ago

यमुना के जल पर सियासी संग्रामाः जहरीला जल वाले बयान पर जवाब देने के लिए आज चुनाव आयोग जाएंगे केजरीवाल

दिल्लीः यमुना के जल को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। पहले अरविंद केजरीवाल ने…

22 hours ago

कौन हैं शुभांशु शुक्ला, जो बनेंगे ISS पर जाने वाले पहले भारतीय, बोले…अंतरिक्ष में करूंगा योग

दिल्लीः IAF यानी इंडियन एयरफोर्स के ऑफिसर शुभांशु शुक्ला को शुभांशु ISS यानी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर जाने वाले पहले…

22 hours ago

पैनिक बटन बसों में नहीं, उस शीश महल में लगवाने की जरूरत थी, जहां पर एक महिला से बदसलूकी की गईः नड्डा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को AAP…

1 day ago

ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको AAP-दा ने ठगा नहींः राजनाथ

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को AAP पर तीखा प्रहार किया और कहा कि…

1 day ago