संवाददाता

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः देशभर के किसानों में आक्रोश है, इसलिए केंद्र सरकार को कृषि से संबंधित तीन नये कानूनों पर फिर से विचार करना चाहिए। यह कहना है बीएसपी सुप्रीमो मायावती का। उन्होंने रविवार केंद्र सरकार द्वारा हाल ही बनाए गए तीन कृषि कानूनों पर असहमति व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र को इन पर फिर से विचार करना चाहिए।

उन्होंने एक संदेश जारी कर कहा कि इन कानूनों को लेकर पूरे देश के किसान आक्रोशित हैं। केंद्र सरकार को स्थिति समझनी चाहिए और इन कानूनों की समीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा, “केन्द्र सरकार द्वारा कृषि से सम्बन्धित हाल में लागू किए गए तीन कानूनों को लेकर अपनी असहमति जताते हुए पूरे देश में किसान काफी आक्रोशित और आन्दोलित भी हैं। इसके मद्देनजर, किसानों की आम सहमति के बिना बनाए गए, इन कानूनों पर केन्द्र सरकार अगर पुनर्विचार कर ले तो बेहतर है।”

आपको बता दें हरियाणा , राजस्थान , पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के किसान संगठन पिछले कई दिनों से दिल्ली में इन कानूनों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी किसान इन कानूनों को वापस लेने की की मांग कर रहे हैं। देश के कई हिस्सों में भी किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here