Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः मुंबई में आतंकियों के खिलाफ 60 घंटे बाद कमांडो दल का अभियान समाप्त हुआ और वाणिज्यिक नगरी आतंकियों के स्याह से मुक्त हुई। आइए एक नजप डालते हैं 29 नवंबर को देश और दुनिया में घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1516 – फ्रांस और स्विट्जरलैंड ने फ्रेईबर्ग शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1759 – दिल्ली के बादशाह आलमगीर द्वितीय की हत्या।
1775 – सर जेम्स जे ने अदृश्य स्याही का आविष्कार किया।
1830 – पोलैंड में सोवियत संघ (अब रूस) के शासन के खिलाफ नवंबर विद्रोह शुरू हुआ।
1870 – ब्रिटेन में आवश्यक शिक्षा कानून लागू हुआ।
1916 – अमेरिका ने डोमिनिकन रिपब्लिक में मार्शल लॉ लागू करने की घोषणा की।
1944- अलबानिया को नाजी कब्जे से छुड़ाया गया।
1949 – पूर्वी जर्मनी में यूरेनियम खदान में विस्फोट से 3700 लोग मरे।
1970 – हरियाणा सौ फीसदी ग्रामीण विद्युतीकरण का लक्ष्य पाने वाला पहला भारतीय राज्य बना।
1987 – कोरियाई विमान फ्लाइट 858 में थाईलैंड-म्यांमार की सीमा के पास विस्फोट, 115 लोगों की मौत।
1999 – महाराष्ट्र के नारायण गांव में विश्व का सबसे बड़ा मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप खुला।
2004 – आसियान देशों ने चीन के साथ व्यापारिक समझौते को अंतिम रूप प्रदान किया।
2006 – पाकिस्तान ने मध्यम दूरी वाली मिसाइल ‘हत्फ़-4’, जिसे शाहीन-I भी कहा जाता है, का सफल परीक्षण किया।
2007 – जनरल अशरफ़ परवेज कियानी ने पाकिस्तानी सेना की कमान संभाली।
2008 – मुंबई में आतंकियों के खिलाफ 60 घंटे बाद कमांडो दल का अभियान समाप्त हुआ।
2008 – भारतीय मुक्केबाज मैरीकॉम ने हिला एआईबीए वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप जीती।
2012 – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फिलीस्तीन को गैर-सदस्य पर्यवेक्षक राज्य का दर्जा दिया।

29 नवंबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1869- प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता ठक्कर बाप्पा का जन्म हुआ।
1913- ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध शायर अली सरदार जाफ़री का जन्म हुआ।
1935- परमवीर चक्र से सम्मानित गुरबचन सिंह सालारिया का जन्म हुआ।

29 नवंबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1759- 16वाँ मुग़ल बादशाह आलमगीर द्वितीय का निधन हुआ।
1909- प्रसिद्ध बंगला इतिहासकार रोमेश चन्द्र दत्त का निधन हुआ।
2002- कवि एवं समाचार प्रसारक ओंकारनाथ श्रीवास्तव का निधन हुआ।
2011- ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता लेखिका इंदिरा गोस्वामी का निधन हुआ।
2015- अमेरिकी समाजशास्त्री एवं शिक्षाविद ओटो न्यूमैन का निधन हुआ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here