Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः लेडी एस्टर हाउस ऑफ कॉमंस के लिए चुनी जाने वाली पहली महिला बनीं। आइए एक नजर डालते हैं 28 नवंबर को देश और दुनिया में घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1520- फर्डिनान्द मैगलन ने प्रशांत महासागर को पार करने की शुरुआत की।
1660- लंदन में द रॉयल सोसायटी का गठन हुआ।
1676- बंगाल की खाड़ी के तट पर पूर्वी भारत के उपजाऊ क्षेत्र और महत्वपूर्ण बंदरगाह पुड्डचेरी पर फ़्रांसीसियों का कब्जा।
1814- द टाइम्स ऑफ लंदन को पहली बार स्वचालित प्रिंट मशीन से छापा गया।
1821- पनामा ने स्पेन से आजाद होने की घोषणा की।
1872- विलहेल्म रीस विश्व के सबसे ऊंचे सक्रिय ज्वालामुखी कोटोपाक्सी के शीर्ष पर पहुंचने वाले पहले पर्वतारोही बने।
1893- न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय चुनाव में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया।
1912- इस्माइल कादरी ने तुर्की से अल्बानिया के आजाद होने की घोषणा की।
1919- लेडी एस्टर ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमंस के लिए चुनी गईं। वह इस सदन में पहुंचने वाली पहली महिला बनीं।
1956- चीन के प्रधानमंत्री चाऊ एन लाई भारत आए।
1960 – मॉरितानिया ने आजादी की घोषणा की और फ्रांसीसी समुदाय को छोड़ दिया।
1966- डोमनिकन रिपब्लिक ने संविधान अपनाया।
1967- ब्रिटेन में फुट एंड माउथ बीमारी को फैलने से रोकने के लिए तमाम तरह की घुड़दौड़ पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी गई।
1990- ब्रिटेन की लौह महिला मार्ग्रेट थैचर ने औपचारिक रूप से महारानी को अपना इस्तीफा सौंप दिया और डाउनिंग स्ट्रीट छोड़ा।
1994- नोर्वे ने यूरोपीय संघ की सदस्यता दूसरी बार ठुकराई।
1996- कैप्टन इन्द्राणी सिंह एयरबस ए-300 विमान को कमांड करने वाली पहली महिला बनी।
1997- पूर्व प्रधानमंत्री आई के गुजराल ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2000- नीदरलैंड की संसद ने एक प्रस्ताव पारित कर विशेष परिस्थितियों में इच्छा मृत्यु की इजाजत दी।
2012- सीरिया की राजधानी दमिश्क में दो कार बम धमाकों में 54 मरे और 120 घायल हुये।

28 नवंबर देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1927- प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक प्रमोद करण सेठी का जन्म हुआ।
1954- प्रसिद्ध साहित्यकार एवं उपन्यासकार अमर गोस्वामी का जन्म हुआ।

28 नवंबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1890- महान् विचारक, समाज सेवी एवं क्रान्तिकारी ज्योतिबा फुले का निधन हुआ।
1939- बास्केटबॉल के जनक जेम्स नैस्मिथ का निधन हुआ।
1954- महान भैतिकशास्त्री एनरिको फर्मी का निधन हुआ।
1962- प्रसिद्ध दृष्टिहीन गायक सीडे का निधन हुआ।
1981- प्रसिद्ध नाटककार एवं सिनेमा कथा लेखक शंकर शेष का निधन हुआ।
1989- हिन्दी के प्रमुख उपन्यासकारों में से एक देवनारायण द्विवेदी का निधन हुआ।
1994- प्रसिद्ध मराठी फ़िल्म निर्माता-निर्देशक भालजी पेंढारकर का निधन हुआ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here