संवाददाता
प्रखर प्रहरी
दिल्लीः किसानों की जिद्द के आगे आखिरकार सरकार को झुकना पड़ा और कृषि से संबंधित तीन नये कानूनों की मुखालफत कर रहे किसानों को शुक्रवार दोपहर किसानों को दिल्ली आने की इजाजत देनी ही पड़ी। इसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अभी तो यह शुरुआत है, सरकार को काले कानून वापस लेने ही होंगे। वहीं बीजेपी कांग्रेस पर पटलवार करते हुए उस पर किसानों को बरगलाने का आरोप लगा दिया।
दिल्ली पुलिस और किसान नेताओं से बातचीत में तय हुआ कि किसानों को दिल्ली आने दिया जाएगा। किसानों को दिल्ली में बुराड़ी के निरंकारी मैदान में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की इजाजत होगी। कांग्रेस इसे बड़ी जीत बताया। पार्टी नेता राहुल गांधी ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री को चेतावनी देते हुए लिखा कि जब-जब अहंकार सच्चाई से टकराता है, पराजित होता है।
उन्होंने ट्वीट किया, “पीएम को याद रखना चाहिए था जब-जब अहंकार सच्चाई से टकराता है, पराजित होता है। सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे किसानों को दुनिया की कोई सरकार नहीं रोक सकती। मोदी सरकार को किसानों की मांगें माननी ही होंगी और काले कानून वापस लेने होंगे। ये तो बस शुरुआत है!” वहीं केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि हम कांग्रेस नहीं हैं जो किसानों के लिए नो एंट्री का बोर्ड लगा दें। आइए बात कीजिए, कोई भ्रम है तो दूर कीजिए। बातचीत के लिए सरकार के दरवाजे हमेशा खुले हैं।
स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…
दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…