Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के दिन 1949 में बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर ने संविधान सभा में ऐतिहासिक भाषण दिया था। आइए एक नजर डालते हैं 25 नवंबर को देश और दुनिया में घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1667 – रूस के उत्तरी कॉकसस क्षेत्र के सेमाखा में आए विनाशकारी भूकंप में 80 हजार लोगों की मौत।
1758 – ब्रिटेन ने फ्रांस के ड्यूक्वीसन किले पर कब्जा किया।
1866 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय का उद्घाटन।
1867 – अल्फ्रेड नोबल ने डायनामाइट का पेटेंट कराया।
1930 – जापान में एक ही दिन में भूकंप के 690 झटके रिकार्ड किये गये।
1936 – जर्मनी और जापान के बीच कोमिंटन (कम्युनिस्ट इंटरनेशनल) विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1937 – पेरिस में विश्व मेले का समापन।
1948 – राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना हुई।
1949- संविधान के निर्माता बाबा साहब भीम राव आंबेडकर ने संविधान सभा में ऐतिहासिक भाषण दिया।
1960 – टेलीफ़ोन की एसटीडी व्यवस्था का भारत में पहली बार कानपुर और लखनऊ के बीच प्रयोग किया गया।
1998 – पाकिस्तान ने अंधेरे में भी प्रहार कर सकने में सक्षम ‘भक्तर शिकन’ नामक नव विकसित टैंक-भेदी प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
2002 – लुसियो गुटेरेज इक्वाडोर के राष्ट्रपति निर्वाचित।
2004 – पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के कश्मीर फ़ार्मूले को पाक-कश्मीर समिति ने खारिज किया।
2006 – श्रीलंका ने भारतीय पंचायती राज मॉडल का अध्ययन प्रारम्भ किया।
2013- इराक की राजधानी बगदाद के कैफे में 2013 में हुए धमाके में 17 मरे, 37 घायल।
2016- क्यूबा के राजनेता फिदेल कास्त्रो का 90 वर्ष की आयु में निधन। कास्रो को लातिन अमेरिका में कम्युनिस्ट क्रांति के प्रतीक के रूप में जाना जाता है।
2018- यूरोपीय यूनियन के नेताओं ने ब्रिटेन के ईयू छोड़ने पर हामी भरी।2019 : लूई विटॉन कंपनी ने प्रसिद्ध आभूषण कंपनी टिफनी एंड कंपनी को 16 अरब अमेरिकी डॉलर में खरीदा ।

25 नवंबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1890- पारसी रंगमंच शैली के हिन्दी नाटककारों में प्रमुख राधेश्याम कथावाचक का जन्म हुआ।
1890- प्रसिद्ध भाषाविद, साहित्यकार एवं विद्याशास्त्री सुनीति कुमार चटर्जी का जन्म हुआ।
1898- मशहूर फ़िल्म निर्देशक एवं संगीत में ध्वनि के जानकार देवकी बोस का जन्म हुआ।
1922- ब्रिटिश अभिनेत्री शेला फ़्रेजर का जन्म हुआ।
1941- मुस्लिम सूफी, लेखक, आध्यात्मिक नेता रियाद अहमद गौहर शाही का जन्म हुआ।
1969 – त्रिपुरा के 10वे मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव का जन्म हुआ।
1982 – प्रसिद्ध महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का जन्म हुआ।

25 नवंबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1879- प्रसिद्ध लेखक, शिक्षाविद एवं भारतीय संस्कृति के प्रचारक टीएल वासवानी का निधन हुआ।
1974- बर्मा के राजनयिक एवं संयुक्त राष्ट्र के तीसरे महासचिव यू. थांट का निधन हुआ।
1975- प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक एवं पटकथा लेखक चन्दूलाल शाह का निधन हुआ।
1981- प्रसिद्ध संगीतकार आरसी बोराल का निधन हुआ।
1984- भारत के पांचवे उपप्रधानमंत्री एवं महाराष्ट्र के प्रथम मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण का निधन हुआ।
1987- परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर रामास्वामी परमेस्वरन का निधन हुआ।
2014- प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना सितारा देवी का निधन हुआ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here