Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1988- में एंटी डिफेक्शन कानून के तहत लोकसभा सांसद लालदूहोमा को अयोग्य करार दिया गया था। आइए एक नजर डालते हैं 24 नवंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1759 – इटली में विसूवियस पर्वत शिखर पर ज्वालामुखी विस्फोट हुआ।
1831 – ब्रिटेन के भौतिकशास्त्री माइकल फेरेडे ने बिजली की खोज की।
1832 – दक्षिण कैरोलिना ने अधिसूचना का अध्यादेश पारित किया।
1871 – राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन का आयोजन किया गया।
1877 – डिप्टी कमिश्नर बनने वाले पहले हिंदुस्तानी कवासाजी जमाशेदजी पेटिगरा का जन्म।
1903 – क्लाइड कोलमैन ने ऑटोमोबाइल इलेक्ट्रिक स्टार्टर का पेटेंट कराया।
1904 – पहला सफल कैटरपिलर ट्रैक का निर्माण किया गया।
1914 – बेनिटो मुसोलिनी को इटालियन समाजवादी पार्टी से बाहर निकला गया।
1926 – प्रख्यात दार्शनिक श्री अरविंदो को पूर्ण सिद्धि की प्राप्ति हुई।
1961 – विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्लूएफपी) को संयुक्त राष्ट्र के अस्थायी कार्यक्रम में शामिल किया गया।
1966 – कांगो की राजधानी किंसासा में पहला टीवी स्टेशन खुला।
1976 – पूर्वी तुर्की में ओलादिरन-मुरादी के भूकंप ने कम से कम 4,000 लोगों की जान ली।
1988 – एंटी डिफेक्शन कानून के तहत पहली बार लोकसभा सांसद लालदूहोमा को अयोग्य करार दिया गया।
1992- चीन का घरेलू विमान दुर्घटनाग्रस्त, 141 लोगों की मौत।
2007 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ आठ वर्षों के निर्वासन के बाद स्वदेश पहुंचे।
2008 – इंग्लैंड के प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन ने 1975 के बाद पहली बार आयकर दर बढ़ाने की योजना बनाई।
2012 – बांग्लादेश के ढाका के टाउटसर्ल पर अशुलिया जिले में एक कपड़े की फैक्ट्री में आग लगने से कम से कम 117 लोगों की मौत हो गई।

24 नवंबर को देश और दुनिया में जन्मे मह्त्वपूर्ण व्यक्तिः-
1899- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री हीरा लाल शास्त्री का जन्म हुआ।
1929- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा बिहार, मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रहे मोहम्मद शफ़ी क़ुरैशी का जन्म हुआ।
1936- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं असम की मुख्यमंत्री रहीं सैयदा अनवरा तैमूर का जन्म हुआ।
1944 – प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता एवं फिल्म निर्देशक अमोल पालेकर का जन्‍म हुआ।
1955- इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और अब कमेंटेटर इयान बॉथम का जन्म हुआ।

24 नवंबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1675- सिक्खों के नौवें गुरु गुरु तेग़ बहादुर का निधन हुआ।
2003 – हिंदी फिल्मों में कॉमेडी का तड़का लगाने वाली उमा देवी खत्री का निधन हुआ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here