इंटरटेनमेंट डेस्क
प्रखर प्रहरी
मुंबईः रज्जो यानी सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। बॉलीवुड की दबंग गर्ल ने सोशल मीडिया पर अपने छुट्टी के पल की कुछ तस्वीरों शेयर की हैं, जो उनके चाहने वालों के होश उड़ा रहे हैं।
ट्विटर पर शेयर की गई इन तस्वीरों में सोनाक्षी खिलखिला कर हंसती हुई नजर आ रही हैं। सोनाक्षी को पानी से बेहद लगावे है, जिसका जिक्र उन्होंने सोशल मीडिया पर भी किया है।
सोनाक्षी ने लिखा है कि वह पानी में खुद को सबसे ज्यादा खुश महसूस करती हैं। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने खुद को ‘आइलैंड गर्ल’ बताया है।
सोनाक्षी की इन तस्वीरों पर उनके चाहने वाले लाखों फैन्स ने प्यार बरसा रहे हैं और कॉमेंट सेक्शन में हाले दिल बयां कर रहे हैं। आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने 2010 में दबंग फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में सोनाक्षा के किरदार नाम ‘रज्जो’ था, जबकि उनके जोड़ीदार सलमान खान चुलबुल पांडे के रूप में नजर आए थे। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी सराहा गया था।
रुपहले पर्दे पर सोनाक्षी सिन्हा 2019 में ‘दबंग 3’ में नजर आई थीं। इसके बाद वह 2020 में रिलीज ‘घूमकेतु’ में कैमियो रोल में नजर आई थीं। सोनाक्षी की फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ फिल्म है, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।
स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…
दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…