संवाददाता
प्रखर प्रहरी
गुवाहाटीः दिग्गज कांग्रेस नेता एवं असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई अब हमारे बीच नहीं रहे। 84 साल की उम्र में सोमवार को उनका निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एक नवंबर को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उन्होंने 5 बजकर 34 मिनट पर आखिरी सांस ली।
गोगोई 25 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद उन्हें जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। बीस दिनों तक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई गई थी। वह तीन बार असम के मुख्यमंत्री रहे।
एक अप्रैल 1936 को जन्मे गोगोई का 2001 से 2016 तक असम के मुख्यमंत्री रहे। गोगोई ने कांग्रेस को लगातार तीन विधानसभा चुनावों में जीत दिलाई। उनके ही नाम असम में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी है।
गोगोई लोकसभा के लिए छह बार निर्वाचित हुए थे। वह जोरहट संसदी सीट से 1971 से 1984 तक लगातार तीन तीन बार से सांसद रहे। इसके बाद 1991-96 और 1998-2002 के दौरान कालीबोर संसदीय सीट से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। मौजूदा समय में इस सीट से उनके बेटे गौरव गोगोई सांसद हैं।
दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि AAP की सरकार जानता को…