दिल्ली डेस्क
प्रखर प्रहरी
दिल्लीः पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के नये मामलों में तेजी के कारण इसके सक्रिय मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। 2524 की वृद्धि से देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 4,43,486 हो गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 44,059 नये मामले सामने आये और संक्रमितों का आंकड़ा 91.39 लाख हो गया है। वहीं इस दौरान 41,024 मरीज ठीक हुए, जिसे मिलाकर इस महामारी को मात देने वालों की संख्या अब 85.62 लाख हो गई है। इसी अवधि में 511 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,33,738 हो गया है।
देश में सक्रिय मामलों की दर 4.85, रिकवरी रेट 93.68 तथा मृत्यु दर 1.46 फीसदी है। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 1643 सक्रिय मामले बढ़े। वहीं केरल में सर्वाधित 1000 सक्रिय मामले कम हुए तथा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सबसे ज्यादा 121 मरीजों की मौत हुई।
दिल्ली: बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने की दिशा में सुजुकी इंडिया कदम बढ़ाते हुए भारत में इसुजु डी-मैक्स…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः भारत और कनाडा के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। दोनों देशों के बीच जारी…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः इजराइल और हमास के बीच पिछले साल से युद्ध चल रहा। हमास ने सात अक्टूबर…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने बुधवार…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः केंद्र सरकार ने बुधवार को एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को दीपावली से…
श्रीनगरः केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में निर्वाचित नई सरकार का गठन हो गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर…