विदेश डेस्क

प्रखर प्रहरी

केपटाउनः दक्षिण अफ्रीका में रह रहे महात्मा गांधी के परपोते सतीश धुपेलिया का कोरोना वायरस के कारण निधन हो गया है। सतीश ने तीन दिन पहले ही सतीश ने 66वां जन्मदिन मनाया था।

सतीश ने रविवार की रात अंतिम सांस ली। वह जोहानसबर्ग में रहते थे। उनकी बहन उमा धुपेलिया ने भाई की मौत की पुष्टि की है। सतीश को कुछ दिन पहले निमोनिया के चलते हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। इसके बाद उन्हें कोरोना हो गया। इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ती गई। रविवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। सतीश मशहूर फोटो जर्नलिस्ट रह चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here