Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
Aaj ka Itihas 23 November 2020: फ्रांसीसी नौसेना के जहाज में भीषण आग लगी, 6000 लोगों की मौत, जानें 23 नवंबर को घटित हुई हैं और कौन-कौन सी महत्वपूर्ण घटनाएं?
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

Aaj ka Itihas 23 November 2020: फ्रांसीसी नौसेना के जहाज में भीषण आग लगी, 6000 लोगों की मौत, जानें 23 नवंबर को घटित हुई हैं और कौन-कौन सी महत्वपूर्ण घटनाएं?

दिल्लीः आज के ही दिन वियतनाम के हैफ्योंग शहर में फ्रांसीसी नौसेना के जहाज में भीषण आग लगी थी, जिसमें 6000 लोगों की मौत हुई थी। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 23 नवंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

1705 – निकोलस रोवे का प्ले युलिसेस का लंदन में प्रीमियर किया गया।
1808 – टूडेला की लड़ाई: फ्रेंच मार्शल लेंस ने स्पैनिश सेना को हराया।
1810 – अंग्रेजी अभिनेत्री सारा बूथ ने अपने हॉलीवुड करियर की शुरुआत थिएटर रॉयल, कोवेन्ट गार्डन से की थी।
1848 – महिला मेडिकल शैक्षिक सोसाइटी बोस्टन में स्थापित की गयी।
1863 – पहली बार रंगीन फोटो बनाने की प्रक्रिया के लिए पेटेंट दी गई।
1876 – पोर्फिरियो डीआज़ मेक्सिको के राष्ट्रपति बनाये गए।
1890 – नीदरलैंड के राजा विलियम तृतीय की मौत हुई।
1890 – इटली में पहली बार आम चुनाव हुआ।
1892 – लोमानी कांगो के युद्ध में बेल्जियम ने अरब को हराया। युद्ध में करीब 3000 लोग मारे गये।
1909 – राइट बंधुओं ने विमानों के उत्पादन के लिए 10 लाख डॉलर की पूंजी से कंपनी की स्थापना की।
1927 – ऑटोमेटेड म्यूजिकल इंस्ट्रुमेंट नाम की कंपनी ने पहला ज्यूक बॉक्स तैयार किया।
1946 – वियतनाम के हैफ्योंग शहर में फ्रांसीसी नौसेना के जहाज में लगी भीषण आग में 6000 लोग मारे गए।
1971 – चीन यूएन की सुरक्षा परिषद का सदस्य बना।
1980 – इटली में भूकंप के चलते 2600 लोग मारे गए।
1983 – देश में पहली बार नई दिल्ली में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ।
1992 – आईबीएम ने साइमन, एक हैंडहेल्ड, टचस्क्रीन मोबाइल फोन और पीडीए की शुरुआत की, जिसे पहला स्मार्टफोन माना जाता है।
2005 – एलेन जॉनसन सरलीफ ने लाइबेरियन आम चुनाव जीता, जिससे वह अफ्रीका में पहली लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित महिला प्रमुख बनीं।
2009 – फिलीपिंस में 32 मीडियाकर्मियों को मौत के घाट उतार दिया गया।

23 नवंबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

1897- प्रसिद्ध बांग्ला तथा अंग्रेज़ी लेखक एवं विद्वान नीरद चन्द्र चौधरी का जन्म हुआ।
1914- हिन्दी प्रसिद्ध कथाकार कृश्न चन्दर का जन्म हुआ।
1930- प्रसिद्ध पार्श्वगायिका गीता दत्त का जन्म हुआ।
1967 – दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज गैरी कर्स्टन का जन्म हुआ।

23 नवंबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

1912- क्रांतिकारी लेखक, इतिहासकार एवं पत्रकार सखाराम गणेश देउसकर का निधन 1912 में हुआ।
1937- प्रसिद्ध वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस का निधन हुआ।
1976- फ़्रांस के प्रसिद्ध लेखक एवं कलाविद आंद्रे मैलरो का निधन हुआ।
1977- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, संस्कृत के विद्वान् एवं आर्य समाज के नेता प्रकाशवीर शास्त्री का निधन 1977 में हुआ।
1990- 20वीं सदी के सबसे महान् लेखकों में शुमार रोल्‍ड डॉल का निधन 1990 में हुआ।

 

Shobha Ojha

Recent Posts

कार प्रेमियों को लुभाने के लिए इसुजु ने D-MAX Ambulance को भारतीय बाजार में उतारा, 14 बेस्ट-इन-क्लास फीचर्स से लैस

दिल्ली: बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने की दिशा में सुजुकी इंडिया कदम बढ़ाते हुए भारत में इसुजु डी-मैक्स…

9 hours ago

भारत ने कनाडा के पुलिस अधिकारी को भगोड़े आतंकवादियों की सूची में डाला

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः भारत और कनाडा के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। दोनों देशों के बीच जारी…

10 hours ago

‘सिर में गोली, कटी हुईं अंगुलियां’, हमास प्रमुख सिनवार के पोस्टमार्टम की चौंकाने वाली रिपोर्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः इजराइल और हमास के बीच पिछले साल से युद्ध चल रहा। हमास ने सात अक्टूबर…

12 hours ago

गेहूं पर MSP 150 रुपये बढ़ी, दाम 2,425 रुपये क्विंटल, सरसों-तिलहन में 300 रुपये का इजाफा, चना, मसूर, जौ और कुसुम में भी हुई बढ़ोतरी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने बुधवार…

3 days ago

दीपावली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई का तोहफा, सरकार ने की डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी, जानें अब कितनी मिलेगी सैलरी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः केंद्र सरकार ने बुधवार को एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को दीपावली से…

3 days ago

उमर अब्दुल्ला बने केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री, जानिए अब्दुल्ला परिवार की पूरी कहानी

श्रीनगरः केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में निर्वाचित नई सरकार का गठन हो गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर…

3 days ago