पेट फूलने की समस्या सिर्फ मोटापे की वजह से नहीं होती है। इसके और कई कारण होते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन मुख्य कारणों के बारे में  जिनके चलते पेट फूलने की समस्या सबसे अधिक होती है। इस समस्या से हम सभी कभी ना कभी जरूर परेशान होते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन चार मुख्य कारणों को जिनकी वजह से पेट फूलने की समस्या उत्पन्न होती है।

हॉर्मोन्स में बदलाव

  • शरीर में जब हॉर्मोनल बदलाव होता है तो इसका असर हमारे स्वभाव के साथ ही पाचनतंत्र पर भी पड़ता है। हॉर्मोन्स की सबसे अधिक गड़बड़ी हमारे सोने-जागने और खाने-पीने का समय निश्चित ना होने पर होती है। इसकी वजह से हमें बार-बार पेट फूलने की समस्या का सामना भी करना पड़ जाता है। यदि आप पेट फूलने की समस्या से परेशान हैं तो एक बार अपने हॉर्मोन्स की सुध अवश्य लें।

ओवरी में कैंसर होना

  • बार-बार पेट फूलने की समस्या ओवरी में कैंसर के कारण भी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ओवरी का कैंसर जब विकसित हो रहा होता है तो वह आपके पाचन पर बुरा असर डाल रहा होता है।

ऑटोइम्यून डिसऑर्डर

  • शरीर की कोशिकाएं ऑटोइम्यून डिसऑर्डर्स के कारण शरीर की दूसरी स्वस्थ कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने लगती हैं। इसी तरह की एक बीमारी है सीलिएक डिजीज (Coeliac disease)। इसके कारण व्यक्ति को अक्सर पेट में दर्द की समस्या होती है। हर समय थकान रहती है और वजन बिना किसी प्रयास के तेजी से घटने लगता है।आमतौर पर ऐसा उन लोगों को होता है जिन्हें गेहूं में पाए जानेवाले ग्लूटन से एलर्जी होती है। गेहूं, बार्ले और इनसे बने फूड्स जैसे पास्ता, मैगी, बन, ब्रेड इत्यादिक को खाने के बाद इन लोगों को पेट फूलने की समस्या हो जाती है। आपकी उम्र के हिसाब से इस समस्या का समाधान डॉक्टर्स ही आपको सुझा सकते हैं।
  • इरिटेबल बाउल सिंड्रोम
  • इरिटेबल बाउल सिंड्रोम और आईबीएस की समस्या आपके पाचन तंत्र के साथ किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है, लेकिन आंतों के गट बैक्टीरिया बहुत अधिक सेंसेटिव होने के कारण आपको पेट फूलने की समस्या का सामना करना पड़ता है। हालांकि इसके कई अन्य लक्षण और कारण भी हो सकते हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here