संवाददाता
प्रखर प्रहरी
दिल्लीः कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयास के तहत राष्ट्रीय राजधानी में पहली बार जांच के लिए रैपिड की बजाय आरटी पीसीआर टेस्ट अधिक संख्या में किए गए हैं।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज कहा है कि राजधानी में पहली बार रैपिड के बजाय आरटी पीसीआर टेस्ट अधिक संख्या में किए गए हैं, लेकिन मंत्रालय ने टेस्टों की संख्या नहीं बताई है। साथ ही डीआरडीओ के अस्पताल को 250 वेंटिलेटर की आपूर्ति की गई है। इस बीच राजधानी में घर घर जाकर सर्वेक्षण का काम भी शुरू हो गया और शुक्रवार तक तीन लाख 70 हजार 729 लोगों का सर्वेक्षण किया गया। उधर, देश के प्रतिष्ठित एम्स अस्पताल ने 207 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गत रविवार को एक बैठक में राजधानी में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की थी। इस बैठक में कोरोना की जांच के लिए रैपिड के बजाय आरटी पीसीआर टेस्ट की संख्या बढ़ाकर प्रतिदिन 60,000 करने का लक्ष्य रखा गया था।
दिल्ली: बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने की दिशा में सुजुकी इंडिया कदम बढ़ाते हुए भारत में इसुजु डी-मैक्स…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः भारत और कनाडा के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। दोनों देशों के बीच जारी…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः इजराइल और हमास के बीच पिछले साल से युद्ध चल रहा। हमास ने सात अक्टूबर…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने बुधवार…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः केंद्र सरकार ने बुधवार को एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को दीपावली से…
श्रीनगरः केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में निर्वाचित नई सरकार का गठन हो गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर…