दिल्ली डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने विश्व व्यवस्था को समानता आधारित और समग्र बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र में भी सुधार करने की आवश्यकता पर बल दिया है और वैश्विक समुदाय से आतंकवाद का समर्थन करने वाले देशों को अलग-थलग करने की अपील की है।इन्होंने कहा कि ऐेसे देशों के खिलाफ सख्त प्रतिबंध लगाये जाने चाहिए।

उप राष्ट्रपति शनिवार को आतंकवाद की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त  करते हुए संयुक्त राष्ट्र से भारत द्वारा प्रस्तावित ‘ आतंकवाद के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय समझौते ‘ पर शीघ्र बातचीत खत्म करने और इसे स्वीकार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में कोई भी देश आतंकवाद की विभीषिका से अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि अब निंदा करने के दिन समाप्त हो गए हैं और आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने  लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार 2020 इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति को प्रदान करते हुए कहा कि दक्षिण एशिया क्षेत्र में शांति स्थापना, गरीबी उन्मूलन , आम जनता की सामाजिक – आर्थिक दशा सुधारने और आतंकवाद के खात्मे के लिए एक साथ आना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here