Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज ही के दिन 1963 में केरल के थुंबा क्षेत्र से रॉकेट छोड़े जाने के साथ ही भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरुआत हुई। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 21 नवंबर को घटित हुई महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1871 : मोजेस गेल द्वारा सिगार लाइटर को पेटेण्ट कराया गया।
1877 : प्रसिद्ध वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन ने विश्व के सामने पहला फोनोग्राफ पेश किया।
1906 : चीन ने अफीम के व्यापार पर रोक लगाई।
1921: प्रिंस ऑफ वेल्स (सम्राट एडवर्ड अष्टम) बाँबे (अब मुंबई) 1921 में पहुंचे और कांग्रेस ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया।
1947 : आजादी के बाद देश में पहली बार डाक टिकट जारी की गयी।
1962 : भारत-चीन सीमा विवाद के दौरान चीन ने संघर्षविराम का ऐलान किया।
1963 : केरल के थुंबा क्षेत्र से रॉकेट छोड़े जाने के साथ ही भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरू हुआ।|
1963 : भारत का ‘नाइक-अपाचे’ नाम का पहला रॉकेट छोड़ा गया।
1979: मक्का में काबा मस्जिद पर मुस्लिम उग्रवादियों का कब्जा किया।
1986 : मध्य अफ़्रीकी गणराज्य ने संविधान अपनाया।
1999 : चीन द्वारा अपने प्रथम मानव रहित अंतरिक्ष यान ‘शेनझू’ का प्रक्षेपण किया गया।
2001 : संयुक्त राष्ट्र ने अफगानिस्तान में अंतरिम प्रशासन के गठन का प्रस्ताव रखा।
2002 : मुस्लिम लीग (कायदे आजम) के नेता जफरउल्ला ख़ान जमाली पाकिस्तान के प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए।
2002 : बुल्गारिया, इस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया ,रोमानिया,स्लोवाकिया और स्लोवेनिया को नाटो ने संगठन का सदस्य बनने का निमंत्रण दिया।
2005 : श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने पूर्व प्रधानमंत्री रत्नसिरी विक्रमनायके को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
2006 : भारत और चीन ने नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में साझा सहयोग बढ़ाने का फैसला किया।
2007 : पैप्सिको की चैयरमैन इंदिरा नूई को अमेरिकी इंडियन बिजनेस काउंसिल के निदेशक मंडल में शामिल किया गया।
2008 : राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पंजाब और हरियाणा में दो नये जजों जस्टिस राकेश कुमार गर्ग और राकेश कुमार जैन को नियुक्त किया।

21 नवंबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपू्र्ण व्यक्तिः-
1872 : प्रसिद्ध राजस्थानी कवि तथा स्वतंत्रता सेनानी केसरी सिंह बारहट का जन्म हुआ।
1916 : परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक नायक यदुनाथ सिंह का जन्म हुआ।
1931 : हिन्दी के प्रमुख यशस्वी कथाकार ज्ञानरंजन का जन्म हुआ।
1941 : गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का जन्म हुआ।

21 नवंबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1517: दिल्ली का सुल्तान सिकन्दर शाह लोदी का निधन 1517 को हुआ।
1921: प्रसिद्ध अधिवक्ता, गाँधीवादी नेता, राजनीतिज्ञ एवं स्वतंत्रता अविनाशलिंगम चेट्टियार का निधन हुआ।
1970 : प्रसिद्ध भौतिकी नोबल पुरस्कार सीवी रमन का निधन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here