Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1985 में माइक्रोसाफ्ट विंडोज 1.0 को जारी किया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 20 नवंर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-
1815 : यूरोप में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए रूस, आस्ट्रिया और इंग्लैंड ने गठबंधन किया।
1866 : अमेरिका के वांशिगटन में हावर्ड विश्वविद्यालय की स्थापना की गयी।
1917- यूक्रेन गणराज्य घोषित हुआ।
1917 : कलकत्ता (अब कोलकाता) में बोस अनुसंधान संस्थान की स्थापना की गयी।
1942 : ब्रिटिश सेना ने लीबिया की राजधानी बेनगाजी पर दोबारा कब्जा किया।
1945- जापान का अमेरिका के समक्ष पूर्ण आत्मसमर्पण एवं द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति।
1949 : इजरायल में यहूदियों की संख्या 10 लाख हो गयी।
1955 : पॉली उमरीगर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत की ओर से पहला दोहरा शतक लगाया।
1968- अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1981 : भास्कर उपग्रह को छोड़ा गया।
1985 : माइक्रोसाफ्ट विंडोज 1.0 को जारी किया गया।
1997 : अमेरिकी अंतरिक्ष शटल यान ‘कोलम्बिया’ फ़्लोरिडा के कैनेडी अंतरिक्ष केन्द्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया।
1998 : अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जारया का पहला माड्यूल जारी किया गया।
2003 : तुर्की के इस्ताम्बल में बम विस्फोट में ब्रिटेन के महावाणिज्य दूत सहित 27 लोगों की मृत्यु हो गयी।
2008 : मालेगाँव धमाके के मामले में गिरफ्तार सभी 10 आरोपियों पर मकोका लगया गया।
2008 : राज्यसभा के दो नवनिर्वाचित सदस्यों प्रभाकर कारे तथा बरण मुखर्जी ने सदन की सदस्यता की शपथ ली।
2015 : अफ्रीकी देश माली की राजधानी बमाको में बंधक बनाकर कम से कम 19 लोगों की हत्या की गई।
2016ः पीवी सिंधु ने चीन की सुन यू को हराकर चाइना ओपन सुपर सीरीज का ख़िताब जीता।

20 नवंबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1750- मैसूर के शासक टीपू सुल्तान का जन्म हुआ।
1750- मैसूर के शासक टीपू सुल्तान का जन्म हुआ।

20 नवंबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1975- स्पेन पर 39 वर्षों तक शासन करने वाले तानाशाह जनरल फ्रैंसिस्‍को फ्रैंको का निधन हुआ।
1984- प्रसिद्ध शायर फ़ैज़ अहमद का निधन हुआ।
2009 : बहुमुखी प्रतिभा के धनी, अनेक विषयों के विद्वान, विचारक एवंकवि श्याम बहादुर वर्मा का निधन हुआ।
2014 : प्रसिद्ध कवियित्री निर्मला ठाकुर का निधन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here