इंटरटेनमेंट डेस्क

प्रखर प्रहरी

मुंबईः बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान कान ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। सूत्रों से मिली सूचना के मुताबिक सलमान खान का निजी ड्राइवर अशोक का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। साथ ही उनके घर के दो अन्य कर्मचारी  भी कोविड-19 से ग्रसित पाए गए हैं। इसके बाद सलमान ने खुद को 14 दिन के लिए आइसोलेट कर लिया है।

सूत्रों के मुताबिक सिर्फ सलमान ही नहीं बल्कि उनके घर के अन्य सदस्यों ने भी खुद को 14 दिन के लिए आइसोलेट कर लिया है। कोरोना से समक्रमित कर्मचारियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि सलमान या उनके परिवार के किसी सदस्य ने अभी तर इस बात की पुष्टि नहीं की है।

आपको बता दें कि सलमान ‘बिग बॉस’ के वीकेंड का वार में नजर आते हैं। अब सवाल यह उठता है कि वह आने वाले वीक में कैसे आ पाएंगे?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here