विदेश डेस्क
प्रखर प्रहरी
दिल्लीः अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को मारने के लिए चलाए गए अभियान के बारे में पाकिस्तान को कुछ भी जानकारी नहीं थी। यह खुलासा किया है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने।
ओबामा ने अपनी किताब ‘ए प्रॉमिस्ड लैंड’ में इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि ओसामा बिन लादेन को मारने के लिए चलाए गए अभियान के बारे में पाकिस्तान को कोई जानकारी नहीं दी गयी थी। यदि उसे जानकारी दी जाती तो अभियान असफल हो सकता था। उन्होंने अपनी किताब में पाकिस्तान के एबोटाबाद में छिपे हुए ओसामा बिन लादेन को मारने के लिए चलाए गए अभियान के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि उन्होंने इस अभियान में पाकिस्तान को शामिल करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था, क्योंकि उन्हें पता था कि पाकिस्तानी सेना के एक गुट के अलकायदा और तालिबान से घनिष्ठ संबंध हैं।
ओबामा ने पुस्तक में लिखा है कि पाकिस्तान की सेना और खुफिया एजेंसी भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ आतंकवादी समूहों का इस्तेमाल करती है। उमके इस दावे से भारत और अफगानिस्तान के उस पक्ष को बल मिलता है, जिसमें पाकिस्तान पर यह आरोप लगाये है कि वह अपनी रणनीतियों को लागू करने के लिए आतंकवादी गतिविधियों का सहारा लेता है।
स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…
दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…