Subscribe for notification
शिक्षा

Aaj Ka Itihas 18 November 2020: मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता, जानें 18 नवंबर को घटित हुई हैं और कौन-कौन की महत्वपूर्ण घटनाएं?

दिल्लीः आज के ही दिन 2017 में भारतीय सुंदरी मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ड का खिताब जीता था।आइए एक नडर डालते हैं देश और दुनिया में 18 नवंबर को घटित हुई महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1727- महाराजा जय सिंह द्वितीय ने जयपुर शहर की स्थापना की। शहर के आर्किटेक्ट बंगाल के विद्याधर चक्रवर्ती थे।
1738- फ्रांस और आस्ट्रिया के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1772- पेशवा माधव राव प्रथम का निधन, छोटे भाई नारायण राव ने गद्दी संभाली।
1833- हाॅलैंड और बेल्जियम के बीच जोनहोवेेन संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1909- अमेरिका ने निकारागुआ पर हमला किया।
1918- लातविया ने रुस से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1948- पटना के निकट स्टीमर ‘नारायणी’ के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच सौ लोग डूबे।
1951- ब्रिटिश सेना ने मिस्र के इस्मालिया क्षेत्र पर कब्जा किया।
1956- मोरक्को ने स्वतंत्रता हासिल की।
1972- बाघ को राष्ट्रीय पशु चुना गया।
1974- अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी की स्थापना की गई।
2002- इराक निशस्त्रीकरण संकट: हेंस ब्लिक्स के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र के हथियार निरीक्षकों का दल इराक पहुंचा।
2005- पूर्वी इराक में 2 मस्जिदों में कई आत्मघाती बम विस्फोटों में 74 शिया सैनिक मारे गए।
2007- सऊदी अरब में 2007 ओपेक की बैठक वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो चावेज़ द्वारा खोली गई।
2009- हांगकांग की सरकार ने एक नई लोकतांत्रिक राजनीतिक संशोधन योजना का खुलासा किया।
2013- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर मावेन यान को भेजा।
2014- यूनेस्को के अनुसार, स्पेन के कैमिनो सैंटियागो, मनीला में रिज़ल स्मारक, पेरू के माचू पिच्चू और ऑस्ट्रेलिया के डंपियर द्वीपसमूह विश्व धरोहर स्थल खतरे में हैं।
2017- भारत की मानुषी छिल्लर ने ‘मिस वर्ल्ड 2017’ का खिताब जीता।

18 नवंबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1901- प्रसिद्ध फ़िल्मकार अवं अभिनेता वी शांताराम का जन्म हुआ।
1910- प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक बटुकेश्वर दत्त का जन्म हुआ।
1922- रूसी भाषाविद् एवं महाकवी यूरी नोरोजोव का जन्म हुआ।

18 नवंबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनःः
1835- प्रसिद्ध ब्रिटिश अधिकारी एवं इतिहासकार कर्नल टॉड का निधन हुआ।
1893- प्रसिद्ध ब्रिटिश पुरातत्वशास्त्री कनिंघम का निधन हुआ।
1962- परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक शैतान सिंह का निधन हुआ।
1978- बंगाली सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक धीरेन्द्र नाथ गांगुली का निधन हुआ।
2017- ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित भारतीय वायु सेना के गरुड़ कमांडों में से एक ज्योति प्रकाश निराला का निधन हुआ।

General Desk

Recent Posts

Champions Trophy: फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया

स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…

1 day ago

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

2 days ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

3 days ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

3 days ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

3 days ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

3 days ago