संवाददाता
प्रखर प्रहरी
पटनाः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी कुर्सी छीने जाने से नाराज है। उन्होंने इसका इजहार भी कर दिया है। नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में जगह नहीं पाने से नाराज सुशील केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत पार्टी दफ्तर नहीं पहुंचे। हालांकि उन्होंने हवाई अड्डा पर शाह और नड्डा की अगवानी की थी। पहुंचे थे।के लिए नहीं पहुंचे। दोनों नेता नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पटना आए हैं। इससे पहले उन्होंने रविवार को नई सरकार के गठन की पूरी प्रक्रिया से खुद को अलग रखा था। वह कहीं भी दिखाई नहीं दिए थे।
आपको बता दें कि नीतीश कुमार सातवीं बार बिहार के बिहार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। सुशील मोदी ने करीब 13 साल उपमुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार के साथ काम किया है। राज्य में में हाल में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में एनडीए को 125 सीटें मिलीं, जिनमें नीतीश कुमार की जेडीयू को 43 सीटें मिली हैं। वहीं बीजेपी ने जेडीयू से 31 सीटें अधिक यानी 74 सीट सीटें हासिल की है। यूपी की तर्ज पर बिहार में भी दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना है।
स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…
दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…