Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

 

दिल्लीः आज के ही दिन 1949 में महात्मा गांधी की हत्या के दोषी नाथूराम विनायक गोडसे और नारायण दत्तात्रेय आप्टे को फांसी दी गई थी। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 15 नवंबर को घटित हुई महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1830 – समाज सुधारक राजा राम मोहन राय इंग्लैंड के लिए रवाना हुए।
1884 – अफ्रीका महाद्वीप में यूरोपीय देशों के लिए उपनिवेशों को बांटने के लिए जर्मनी की राजधानी बर्लिन में कॉन्फ्रेंस आरंभ हुई।
1920 – स्विट्जरलैंड के जिनेवा में लीग ऑफ नेशनस की पहली बैठक आयोजित की गयी।
1936 – नाजी जर्मनी और जापान के बीच कोमिंट्रन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1947 – विश्व स्वास्थ्य संगठन संयुक्त राष्ट्र का विशिष्ट अभिकरण बन गया।
1949 – महात्मा गांधी की हत्या के दोषी नाथूराम विनायक गोडसे और नारायण दत्तात्रेय आप्टे को फांसी दी गई।
1955 – पोलैंड और यूगोस्लाविया के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1961 – संयुक्त राष्ट्र ने परमाणु हथियारों पर रोक लगाई।
1978 – मक्का से इंडोनेशिया जा रहा एक विमान श्रीलंका में दुर्घटनाग्रस्त, 183 लोगों की मौत हुई।
1988 – पीएलओ के अध्यक्ष यासर अराफात द्वारा फिलीस्तीन स्वतंत्र राष्ट्र घोषित।
1989 – पाकिस्तान के कराची में सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।
1989 – फ्रांस ने मौरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।
2000 – झारखंड भारत का 28वां राज्य बना।
2007- बंगलादेश में सिद्र चक्रवाती तूफान से करीब 5000 लोगों की मौैत।
2012 – शी जिनपिंग चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने।

15 नवंबर देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1866 – भारत की प्रथम महिला बैरिस्टर कार्नेलिया सोराबजी का जन्म हुआ।
1875 – प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं महान आदिवासी नेता बिरसा मुण्डा का जन्म हुआ।
1986- ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित भारतीय वायु सेना के शहीद गरुड़ कमांडों में से एक ज्योति प्रकाश निराला का जन्म हुआ।
1986- देश की महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का जन्म हुआ।

15 नवंबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1937- हिन्दी साहित्यकार जयशंकर प्रसाद का निधन हुआ।
1938- प्रसिद्ध आर्य समाजी नेता, समाज सुधारक एवं शिक्षाविद महात्मा हंसराज का निधन हुआ।
1961- भारत विधायक निर्वाचित होने वाले पहले कम्युनिस्ट नेता बंकिम मुखर्जी का निधन हुआ।
1982- सामाजिक कार्यकर्ता विनोबा भावे का निधन हुआ।
1996- प्रसिद्ध कवि, कथाकार एवं एकांकीकार आरसी प्रसाद सिंह का निधन हुआ।
2013- मथुरा के प्रसिद्ध संत, विख्यात ‘प्रेम मंदिर’ का निर्माण करवाने वाले कृपालु महाराज का निधन हुआ।
2013- हिन्दी के प्रसिद्ध कवि कुंवर नारायण का निधन हुआ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here