Subscribe for notification
राष्ट्रीय

आजमाने की कोशिश की, तो मिलेगा प्रचंड जवाबस जैसलमेर में लोंगेवाला से मोदी की पाकिस्तान और चीन के चेतावनी, सातवें साल सैनिकों संग मनाई दीपावली

दिल्ली डेस्क

प्रखर प्रहरी

जैसलमेरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जैसलमेर में लोंगेवाला पोस्ट पर सैनिकों के साथ दीपावली मनाई। यह लगातार 7वां साल है जब पीएम ने जवानों के साथ दिवाली मनाई। मोदी ने यहां पर सैनिकों को संबोधित करते हुए उनकी हैसला अफजाई की। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि सीमाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही  चीन और पाकिस्तान को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि किसी ने भी हमें आजमाने की कोशिश की, तो प्रचंड जवाब मिलेगा।

पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातेंः-

  • मोदी ने सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपके लिए हर भारतवासी की शुभकामनाएं और प्यार लेकर आया हूं। हर वरिष्ठजन का आशीष लेकर आया हूं। आप सभी अभिनंदन के अधिकारी हैं। 2014 में पीएम बनने के बाद पहली बार सियाचिन चला गया था। दीपावली मनाने के लिए तो कई लोगों को आश्चर्य हुआ था, लेकिन, आप जानते हैं अगर दीपावली पर अपनों के बीच नहीं जाऊंगा तो कहां जाऊंगा। इसलिए आज भी अपनों के बीच आया हूं।
  • उन्होंने कहा कि किसी एक पोस्ट का नाम अगर देश को और पीढ़ियों को याद होगा तो वह लोंगेवाला पोस्ट है। यहां गर्मियों में पारा 50 डिग्री, तो सर्दियों में शून्य पर पहुंच जाता है। सर्दियों में आप एक-दूसरे का चेहरा नहीं देख पाते। लोंगेवाला का नाम लेते ही मन की गहराई से आवाज आती है- जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल।
  • उन्होंने कहा कि जब भी सैन्य इतिहास लिखा जाएगा तो बैटल ऑफ लोंगेवाला का नाम जरूर लिखा जाएगा। जब पाकिस्तान की सेना बांग्लादेशी (तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान) लोगों को खत्म कर रही थी। वहां से ध्यान हटाने के लिए पाकिस्तान ने हमारी पश्चिमी सीमा पर मोर्चा खोल दिया, लेकिन उनको लेने के देने पड़ गए। यहां के पराक्रम की गूंज ने पाकिस्तान के हौसले तोड़ दिए। उनको क्या पता था कि उनका सामना मां भारती के बेटों से होने वाला है। मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी ने दुश्मनों को धूल चटा दी।
  • पीएम ने कहा कि मेजर कुलदीप के माता-पिता ने उनका नाम कुल का दीपक समझकर रखा था, लेकिन वो अपने पराक्रम से राष्ट्रदीप बन गए। लोंगेवाला का युद्ध हमारे शौर्य का प्रतीक तो है ही, यह वायु, थल और नौसेना के बेहतरीन समन्वय का भी प्रतीक है। इसने दुनिया के सामने मिसाल पेश की। लोंगेवाला की लड़ाई के 50 वर्ष होने जा रहे हैं।
  • उन्होंने सैनिकों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि रेगिस्तान हो, पहाड़ियां हों या जल की गहराई, आपकी वीरता हर चुनौती पर भारी पड़ी है। आज रेगिस्तान में डटे हैं, तो आपको हिमालय की ऊंचाई का भी अनुभव है। आपका पराक्रम और शौर्य अतुलनीय है। दुश्मन भी जानता है कि भारत के जवानों की कोई बराबरी नहीं। आज 130 करोड़ देशवासी आपके साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्हें अपने सैनिकों के शौर्य और अजेयता पर गर्व है।
  • उन्होंने कहा कि दुनिया का इतिहास बताता है कि वो देश ही जीवित रहे और बचे, जिनके भीतर आक्रांताओं से मुकाबला करने की शक्ति थी। दुनिया के समीकरण कितने भी बदल गए हों, सजगता ही सुख चैन का संबल है। सक्षमता से ही सुरक्षा का पुरस्कार है। भारत के पास आप जैसे वीर बेटे और बेटियां हैं।
  • मोदी ने कहा कि भारत आज आतंकियों और आतंकी आकाओं को घर में घुसकर मारता है। दुनिया ये समझ रही है कि ये देश अपने हितों से रत्तीभर भी समझौता करने वाला नहीं है। ये आपकी शक्ति और पराक्रम की वजह से संभव है। आज दुनिया के मंचों पर प्रखरता से अपनी बात रखता है। विश्व आज विस्तारवादी शक्तियों से परेशान है। भारत इस 18वीं सदी की बुराई के खिलाफ संघर्ष कर रहा है। हम सैन्य आधुनिकीकरण कर रहे हैं। हम भारत में ही हथियार बनाएंगे। इसमें बहुत दम और साहस लगता है। मैं अपनी सेनाओं को इस फैसले के लिए बधाई दे रहा हूं। देश में मैसेज गया कि लोकल के लिए वोकल होना है।
  • उन्होंने पाकिस्तान और चीन को चेतावी देते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य है- सरहद पर शांति। रणनीति साफ है- आज का भारत समझने और समझाने की रणनीति पर भरोसा करता है, लेकिन यदि हमें आजमाने की कोशिश की तो जवाब भी उतना ही प्रचंड मिलेगा।

Shobha Ojha

Recent Posts

Champions Trophy: फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया

स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…

1 week ago

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

1 week ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

1 week ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

1 week ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

1 week ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

1 week ago