Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1973 में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ की इकलौती पुत्री राजकुमारी ऐनी ने सेना में लेफ्टीनेंट मार्क फ़िलिप्स से विवाह किया। यह शाही परिवार के किसी सदस्य का किसी आम शहरी से विवाह करने का विरला अवसर था।

1681 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के अलग रियासत बनने की घोषणा की।
1922 – ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) ने ब्रिटेन में रेडियो सेवा की शुरुआत की।
1969 – अपोलो-12 का प्रक्षेपण किया गया जो तीन अंतरिक्षयात्रियों को लेकर आकाश की अनंत गहराइयों को पार करते हुए चंद्रमा पर पहुंचा।
1973 – महारानी एलिजाबेथ की इकलौती पुत्री राजकुमारी ऐनी ने सेना में लेफ्टीनेंट मार्क फ़िलिप्स से विवाह किया। यह शाही परिवार के किसी सदस्य का किसी आम शहरी से विवाह करने का विरला अवसर था।
1991 – अमेरिका ने लॉकर्बी हमले के लिए लीबिया के दो गुप्तचर अधिकारियों को दोषी ठहराया और उन्हें अमेरिका के हवाले करने की मांग की।
2002 – चीन के राष्ट्रपति जियांग जेमिन ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2006 – भारत तथा पाकिस्तान के विदेश सचिवों ने नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान आतंकवाद निरोधक तंत्र विकसित करने पर सहमति जताई।
2008 – मून इंपैक्ट प्रोब चांद की सतह पर उतरा।
2009 – मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के 15 डिब्बे जयपुर के बांसखो फाटक के पास पटरी से उतर जाने से छह यात्रियों की मौत।
2016 – न्यूजीलैंड के कईकोरा शहर में 7.8 तीव्रता के भूकंप में दो लोगों की मौत।

14 नवंबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1889 – भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म। उनके जन्मदिन के मौके पर बाल दिवस मनाया जाता है।
1935 – आधुनिक जार्डन के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले शाह हुसैन का जन्म।
1948 – प्रिंस चार्ल्स का जन्म, वह महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप के सबसे बड़े पुत्र हैं।
1971- ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट का जन्म हुआ।

14 नवंबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1967- भारतीय क्रिकेट टीम के प्रथम टेस्ट कप्तान सीके नायडू का निधन हुआ।
1977- प्रसिद्ध गौड़ीय वैष्णव गुरु तथा धर्मप्रचारक भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद का निधन हुआ।
2008 -पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस के नेता अजीत कुमार पांजा का निधन।
2010- प्रसिद्ध अर्थशास्त्री लक्ष्मीचंद जैन का निधन 2010 में हुआ।
2013- प्रसिद्ध बाल साहित्यकार एवं संपादक हरिकृष्ण देवसरे का निधन हुआ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here