संवाददाता

प्रखर प्रहरी

अयोध्याः प्रभु श्रीराम के राज्यभाषेक तथा दीपोत्सव के मौके पर यूपी के अयोध्या में शुक्रवार अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। पावन नगरी अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण शुरू होने के बाद यहां पर दीपावली की पूर्व संख्या यानी छोटी दीपावली के मौके पर 5.51 लाख दीपों को प्रज्वलित करने का विश्व रिकॉर्ड कायम हुआ। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस भव्य समारोह का साक्षी बनने के यहां मौजूद थे।

प्रभु श्री राम के स्वागत के लिए पूरी अयोध्या नगरी को अनुपम तरीके से सजाया गया। रंग-बिरंगी लाइटों से सजावट के साथ-साथ राम की पैड़ी पर विशेष रंगोली बनाई गई ।रंग बिरंगी रोशनी से नहाई अयोध्या नगरी का अनोखा दृश्य देखते ही बन रहा था। प्रशासन की तमाम गाइडलाइंस के बावजूद हजारों भक्त इस मनमोहक नज़ारा को निहारने राम की पैड़ी पर पहुंचे।

इस मौके पर भगवान राम का भव्य तरीके से राज्यभिषेक किया गया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेटल ने पारंपरिक रूप से राज्याभिषेक की रस्मों को पूरा करने के बाद भगवान राम और माता सीता की आरती भी की। प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक के बाद योगी आदित्यानाथ ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की मान्यता के अनुरूप अयोध्या को कोरिया, थाईलैंड, नेपाल आदि से एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के माध्यम से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष अयोध्या नगरी को सात लाख दीयों से जगमग किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here