Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
पांच फीसदी से ज्यादा गिरकर अक्टूबर में 24.89 अबर डॉलर पर पहुंचा भारतीय निर्यात
Subscribe for notification

पांच फीसदी से ज्यादा गिरकर अक्टूबर में 24.89 अबर डॉलर पर पहुंचा भारतीय निर्यात

बिजनेस

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः चालू वित्त वर्ष के अक्टूबर महीने में भारतीय निर्यात 5.12 प्रतिशत गिरकर 24 अरब 89  करोड़ डालर पर आ गया। सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया गया कि  2019 में अक्टूबर माह में 26 अरब 23 करोड़ डालर का निर्यात किया गया था। सरकारी आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष में अभी तक 150 अरब 14 करोड़ डालर का निर्यात हुआ  है। पिछले साल  इसी अवधि में 185 अरब 40 करोड़ डालर का निर्यात हुआ था। इस तरह से इसमें 19.02 प्रतिशत की कमी आई है।

सरकार के मुताबिक अक्टूबर महीने में आयात 11.53 प्रतिशत गिरकर 33 अरब 61 करोड़  डालर दर्ज किया गया है। पिछले वर्ष के इसी माह में यह आंकड़ा 37 अरब 99 करोड़ डालर रहा था। चालू वित्त वर्ष में अभी तक कुल आयात 182 अरब 29 करोड़ डालर रहा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यहां आंकड़ा 286 अरब सात करोड़ डालर रहा था। इसमें 36.2 प्रतिशत की गिरावट आई है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर 2020 में व्यापार घाटा आठ अरब 71 करोड़  डालर दर्ज किया गया है। अक्टूबर 2019 में यह आंकड़ा 10 अरब 75 करोड़ डालर रहा था। चालू वित्त वर्ष में अभी तक व्यापार घाटा 16 अरब 52 करोड़ डालर रहा है। इससे पिछले वर्ष की इसी अवधि में कुल व्यापार घाटा 54 अरब 83 करोड़ डालर रहा था।

General Desk

Recent Posts

कार प्रेमियों को लुभाने के लिए इसुजु ने D-MAX Ambulance को भारतीय बाजार में उतारा, 14 बेस्ट-इन-क्लास फीचर्स से लैस

दिल्ली: बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने की दिशा में सुजुकी इंडिया कदम बढ़ाते हुए भारत में इसुजु डी-मैक्स…

7 hours ago

भारत ने कनाडा के पुलिस अधिकारी को भगोड़े आतंकवादियों की सूची में डाला

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः भारत और कनाडा के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। दोनों देशों के बीच जारी…

8 hours ago

‘सिर में गोली, कटी हुईं अंगुलियां’, हमास प्रमुख सिनवार के पोस्टमार्टम की चौंकाने वाली रिपोर्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः इजराइल और हमास के बीच पिछले साल से युद्ध चल रहा। हमास ने सात अक्टूबर…

10 hours ago

गेहूं पर MSP 150 रुपये बढ़ी, दाम 2,425 रुपये क्विंटल, सरसों-तिलहन में 300 रुपये का इजाफा, चना, मसूर, जौ और कुसुम में भी हुई बढ़ोतरी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने बुधवार…

3 days ago

दीपावली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई का तोहफा, सरकार ने की डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी, जानें अब कितनी मिलेगी सैलरी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः केंद्र सरकार ने बुधवार को एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को दीपावली से…

3 days ago

उमर अब्दुल्ला बने केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री, जानिए अब्दुल्ला परिवार की पूरी कहानी

श्रीनगरः केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में निर्वाचित नई सरकार का गठन हो गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर…

3 days ago