बिजनेस

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः चालू वित्त वर्ष के अक्टूबर महीने में भारतीय निर्यात 5.12 प्रतिशत गिरकर 24 अरब 89  करोड़ डालर पर आ गया। सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया गया कि  2019 में अक्टूबर माह में 26 अरब 23 करोड़ डालर का निर्यात किया गया था। सरकारी आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष में अभी तक 150 अरब 14 करोड़ डालर का निर्यात हुआ  है। पिछले साल  इसी अवधि में 185 अरब 40 करोड़ डालर का निर्यात हुआ था। इस तरह से इसमें 19.02 प्रतिशत की कमी आई है।

सरकार के मुताबिक अक्टूबर महीने में आयात 11.53 प्रतिशत गिरकर 33 अरब 61 करोड़  डालर दर्ज किया गया है। पिछले वर्ष के इसी माह में यह आंकड़ा 37 अरब 99 करोड़ डालर रहा था। चालू वित्त वर्ष में अभी तक कुल आयात 182 अरब 29 करोड़ डालर रहा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यहां आंकड़ा 286 अरब सात करोड़ डालर रहा था। इसमें 36.2 प्रतिशत की गिरावट आई है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर 2020 में व्यापार घाटा आठ अरब 71 करोड़  डालर दर्ज किया गया है। अक्टूबर 2019 में यह आंकड़ा 10 अरब 75 करोड़ डालर रहा था। चालू वित्त वर्ष में अभी तक व्यापार घाटा 16 अरब 52 करोड़ डालर रहा है। इससे पिछले वर्ष की इसी अवधि में कुल व्यापार घाटा 54 अरब 83 करोड़ डालर रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here