स्पोर्ट्स डेस्क

प्रखर प्रहरी

दुबईः दीपावली से दिल्ली दिवाली मनाएगी या मुंबई बम फोड़ेगी आज इसका फैसला हो जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI)  के बीच आज आईपीए (IPL) सीजन 13 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दिल्ली जहां आज अपना पहला फाइनल खेलने उतरेगी। वहीं डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई पांचवीं बार खिताब हासिल करने के इरादे से उतरेगी। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई 2013, 2015, 2017, 2019 में विजयी रही है और वह आज छठवीं बार फाइनल खेलेगी।

दिल्ली की मजबूत कड़ी…
दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर और शिखर धवन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और इन दोनों के प्रदर्शन के सहारे ही दिल्ली की नजर अपने पहले खिताब पर है। धवन सीजन में 500+ रन बनाने वाले तीन बल्लेबाजों में शामिल हैं। उन्होंने चेन्नई और पंजाब के खिलाफ लगातार दो (101, 106) ठोके हैं। दोनों दिग्गज बल्लेबाजों को मुंबई की तेज तर्रार गेंदबाजी से सतर्क रहना होगा।

मुंबई की ताकत

आपीएल सीजन 13 में दिल्ली की ताकत गेंदबाजी ही रही है। टीम को चैम्पियन बनाने के लिए गेंदबाजों को मुंबई की परफेक्ट-11 से पार पाना है। मुंबई की प्लेइंग-11 में 7 नंबर तक बल्लेबाजी है, जो किसी भी बॉलिंग लाइन-अप को बिखेर सकती है। इस बैटिंग लाइन-अप में फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक और सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाज हैं। ऑलराउंडर में हार्दिक और क्रुणाल पंड्या के अलावा कीरोन पोलार्ड हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here