इस साल दीपावली 14 नवंर को हैं और 17 साल बाद इस बार दीपावली के मौके पर सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। इसके पहले यह योग 2003 में बना था। ज्योतिषियों के अनुसार इस वजह से दिवाली के मौके पर की गई खरीदारी सबसे ज्यादा फायदेमंद होगी। वहीं सात नवंबर को पुष्य नक्षत्र के साथ चंद्रमा, बृहस्पति और शनि अपनी ही राशि में होने की वजह से कम खर्च में ज्यादा फायदे देने वाला योग बन रहा है। यानी सात नवंबर के 14 नवंबर तक सात ऐसे शुभ मुहूर्त बन रहे हैं, जिसमें प्रॉपर्टी, ज्वैलरी तथा गाड़ियों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामानों को  खरीदना शुभ होगा। इस बार सिर्फ 13 नवंबर को खरीदारी लायक योग नहीं बन रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि किस तिथि को किस चीज की खरीदारी करें

किस तिथि को क्या खरीदें…

07 नवंबर: सात नवंबर यानी दिन शनिवार को पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है। साथ इस दिन दिनभर रवियोग भी रहेगा। इस वजह से इस दिन हर तरह की खरीदारी की जा सकती है ,लेकिन दिन शनिवार होने से प्रॉपर्टी, फर्नीचर, मशीनरी और लकड़ी से बनी सजावटी चीजों की खरीदी लाभप्रद होगी।
08 नवंबर: आठ नवंबर यानी दिन रविवार। इस दिन कुमार योग के साथ अश्लेषा नक्षत्र तथा अष्टमी तिथि का संयोग बन रहा है। ऐसे शुभ मुहूर्त में खाने की चीजों, औषधियों की खरीदारी और नए प्रतिष्ठान की शुरुआत लाभप्रद होगी।
09 नवंबर: नौ नवंबर यानी दिन सोमवार। इस दिन मघा नक्षत्र के संयोग बन रहा है। इस वजह से इस दिन औषधियों, मिठाइयों, मोती, सुगंधित चीजों और महिलाओं से जुड़े सामानों की खरीदारी फलदायक होगी।
10 नवंबर: दस नवंबर यानी दिन मंगलवार। इस दिन एंद्र योग के साथ ही मंगलवार और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के संयोग में बन रहा है। इस वजह से इस दिन इलेक्ट्रॉनिक सामानों की खरीदारी करना शुभ रहेगा।

11 नवंबर: ग्यारह नवंबर यानी दिन बुधवार। इस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है। यह नक्षत्र वृद्धि देने वाला वर्धमान योग और चंद्र-मंगल का दृष्टि संबंधित है। इस वजह से इस दिन महालक्ष्मी योग भी रहेगा। इस मुहूर्त में हर तरह की खरीदारी की जा सकती है।

12 नवंबर: बारह नवंबर यानी दिन गुरुवार। 12 नवंबर को धनतेरस पर्व है। धनतेरस को खरीदारी के अबूझ मुहूर्त भी कहा जाता है। इस दिन प्रदोष और हस्त नक्षत्र का योग भी बनने से वाहन, भूमि, भवन, आभूषण तथा वस्त्र आदि की खरीदारी करना मंगलकारी रहेगा।
14 नवंबर: चौदह नवंबर यान दिन शनिवार। इस दिन शुभ दीपावली है। इस महापर्व पर सूर्योदय के साथ ही सर्वार्थसिद्धि योग शुरू हो रहा है, जो रात करीब आठ बजे तक रहेगा। इस दिन लक्ष्मी पूजा के साथ  हर तरह की खरीदारी के लिए विशेष मुहूर्त बन रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here