File Picture
संवाददाता
प्रखर प्रहरी
दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस की रफ्तार डरा रही है। यहां गुरुवार को इस संक्रमण के 6,715 नये मामले सामने आए। इसके बाद संक्रमितों की संख्या 4.16 लाख के करीब पहुंच गई। वहीं इस दौरान रिकॉर्ड 66 मरीजों की मौत हुई।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना से अब तक 4,16,653 लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं 5,289 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी से निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा 3,71,155 हो गया है। यहां पर कोविड-19 रिकवरी रेट में आंशिक गिरावट आई है और यहां 89.08 प्रतिशत पर आ गया है।
दिल्ली में आज इस प्राण घातक विषाणु के कारण 66 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 6,769 हो गई है।
चिंता की बात यह है कि नये मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में गिरावट होने से सक्रिय मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1,360 बढ़ कर आज 38,729 पहुंच गई।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली सरकार ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शराब नीति से संबंधित CAG…
दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…
दुबई: दुबई में खेले गए चैंपियन ट्रॉफी के अहम मुकाबले में भारत ने पाकिस्ता ने छह विकेट से पराजित कर…
अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के सबसे खास प्रोडक्ट साइबरट्रक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।…
वाशिंटनः अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) के 2000 कर्मचारियों को बाहर करने का एलान किया है।…