File Picture

संवाददाता

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस की रफ्तार डरा रही है। यहां गुरुवार को इस संक्रमण के  6,715 नये मामले सामने आए। इसके बाद संक्रमितों की संख्या 4.16 लाख के करीब पहुंच गई। वहीं इस दौरान रिकॉर्ड 66 मरीजों की मौत हुई।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना से अब तक 4,16,653 लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं 5,289 और लोगों के  स्वस्थ होने के बाद इस महामारी से निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा  3,71,155 हो गया है। यहां पर कोविड-19 रिकवरी रेट में आंशिक गिरावट आई है और यहां  89.08 प्रतिशत पर आ गया है।

दिल्ली में आज इस प्राण घातक विषाणु के कारण  66  मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 6,769 हो गई है।
चिंता की बात यह है कि नये मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में गिरावट होने से सक्रिय मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1,360  बढ़ कर आज 38,729 पहुंच गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here