फाइल फोटो
दिल्ली डेस्क
प्रखर प्रहरी
दिल्लीः केरल और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस की रफ्तार चिंता को बढ़ा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान केरल में जहां कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या में 626 की वृद्धि हुई, वहीं दिल्ली में 356 की बढ़ोतरी हुई।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान इस जानलेवा विषाणु के 46,964 नये मामले दर्ज किए गए। इसके बाद इस महामारी से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 81,84,083 हो गई। वहीं इस दौरान 470 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,22,111 हो गया है। देश में कोरोना संक्रमण के नये मामलों की तुलना में इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या अधिक रही है, जिसके कारण कोविड-19 के सक्रिय मामले 12,191 घटकर 5,70,458 आ गए।
गत 24 घंटे में 58,668 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं और इसके बाद इस प्राण घातक विषाणु को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 74,91,513 हो गई। देश में कोरोना के संख्या मामलों की दर घटकर 6.97 पर आ गयी है, जबकि रिकवरी रेट बढ़कर 91.54 प्रतिशत पर पहुंच गया है। वहीं मृत्यु दर 1.49 फीसदी है।
दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि AAP की सरकार जानता को…