विदेश डेस्क
प्रखर प्रहरी
पेरिसः फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इस्लाम को आतंकवाद से जोड़ने के कारण आलोचनाओं का सामना कर रहे मैक्रों ने शनिवार को मैं मुस्लिमों का सम्मान करते हैं। मैं समझ सकता हूं कि मुस्लिम पैगंबर मोहम्मद का कार्टून बनाए जाने से आहत हैं। इनके बावजूद प्रतिक्रिया में हिंसा बर्दाश्त नहीं की जा सकती है।
आपको बता दें कि धार्मिक टकराव के कारण दो हफ्ते में हुए दो हमलों ने फ्रांस को हिला कर रख दिया है। पहले क्लास में विवादित कार्टून दिखाने वाले टीचर का सिर उन्हीं के छात्र ने कलम कर दिया। फिर नीस शहर में चर्च के बाहर चाकू मारकर एक महिला समेत तीन लोगों की हत्या कर दी गई। 31 अक्टूबर यानी शनिवार को भी एक अज्ञात बंदूकधारी ने चर्च में पादरी को गोली मार दी थी।
इन हमलों के मद्देनजर फ्रांस में सरकार ने तैनात सैनिकों की संख्या दोगुनी कर दी है। मैक्रों ने इन घटनाओं को इस्लामिक आतंकवाद करार दिया था, जिसके कारण कई मुस्लिम देशों के नेताओं ने उनकी आलोचना की है। कई देशों में फ्रांसीसी सामान के बहिष्कार के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं।
इस बीच मैक्रों ने कहा है कि पूरे मामले को गलत तरीके से समझा जा रहा है। वह मोहम्मद पैगंबर के कार्टून का समर्थन नहीं करते। इस कार्टून से कई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसके बावजूद भी देश में अभिव्यक्ति की आजादी की रक्षा की जाएगी। इसमें कार्टून छपना भी शामिल है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः आम आदमी पार्टी (AAP) में भगदड़ शुरू हो गई है। AAP के आठ विधायकों ने…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को AAP पर हमला…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस, गांधी परिवार और AAP पर तगड़ा प्रहार किया।…
दिल्लीः यमुना के जल को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। पहले अरविंद केजरीवाल ने…
दिल्लीः IAF यानी इंडियन एयरफोर्स के ऑफिसर शुभांशु शुक्ला को शुभांशु ISS यानी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर जाने वाले पहले…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को AAP…