Subscribe for notification
शिक्षा

Aaj Ka Itihas 01 November 2020: ईस्ट इंडिया कंपनी से भारत का शासन अधिकार ब्रिटेन के शासक के पास गया, जानें 01 नंबर को घटित हुई हैं और कौन-कौन सी महत्वपूर्ण घटनाएं?

दिल्लीः आज के ही दिन 1858 में ईस्ट इंडिया कंपनी से भारत का शासन अधिकार ब्रिटेन के शासक के पास गया था तथा गवर्नर-जनरल की जगह वायसराय की नियुक्ति की जाने लगी। एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 01 नवंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1755 – पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में भूकंप से 50 हजार से अधिक लोगों की मौत।
1765 – ब्रिटेन के उपनिवेशों में स्टैम्प एक्ट लागू किया गया।
1800 – जॉन एडम्स व्हाइट हाउस में रहने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने।
1858 – भारत का शासन ईस्ट इंडिया कंपनी से ब्रिटेन के शासक के पास गया तथा गवर्नर-जनरल की जगह वायसराय की नियुक्ति की जाने लगी।
1881 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में ट्राम सेवा सियालदाह तथा अर्मेनिया घाट के बीच शुरू हुई।
1913 – स्वतंत्रता सेनानी तारकनाथ दास ने अमेरिका के कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को शहर में गदर आंदोलन की शुरुआत की।
1922 – ओटोमन साम्राज्य का अंत हुआ। उसके सुल्तान महमूद छह को बहिष्कृत कर दिया गया।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन की सेना नीदरलैंड के वालचेरेन पहुंची।
1950 – भारत में पहला भाप इंजन चितरंजन रेल कारखाने में बनाया गया।
1954 – फ्रांसीसी क्षेत्र पांडिचेरी, करिकल, माहे तथा यानोन भारत सरकार को सौंपे गये।
1956 – कर्नाटक राज्य की स्थापना।
1958 – तत्कालीन सोवियत संघ (अब रूस) ने परमाणु परीक्षण किया।
1966 – हरियाणा राज्य की स्थापना।
1973 – मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया।
1974 – संयुक्त राष्ट्र ने पूर्वी भूमध्यसागरीय देश साइप्रस की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1979 – बोलीविया में सेना ने सत्ता पर कब्ज़ा किया।
1995 – अमेरिकी प्रतिनिधि सभा द्वारा पाकिस्तान को 36.80 करोड़ डॉलर के हथियार देने संबंधी बहुचर्चित ‘ब्राउन संशोधन’ पारित।
1998 – बंगलादेश की राजधानी ढाका में दक्षिण अफ़्रीका ने वेस्टइंडीज को हराकर क्रिकेट का विल्स मिनी विश्व कप जीता।
2000 – यूगोस्लाविया को आठ वर्ष बाद संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता हेतु सुरक्षा परिषद की मंजूरी मिली।
2000 – छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ।
2003 – इराकी छापामारों द्वारा बगदाद के समीप अमेरिकी हेलिकॉप्टर पर किये गए हमले में 15 सैनिकों की मौत।
2004 – बेनेट किंग वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड के पहले विदेशी कोच बने।
2006 – पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने डोपिंग मामले में तेज गेंदबाज शोएब अख़्तर पर दो साल और मुहम्मद आसिफ़ पर एक वर्ष का प्रतिबंध लगाया।
2007 – श्रीलंका की संसद ने देश की जातीय समस्या को सुलझाने के लिए आपातकाल की अवधि बढ़ायी।
2008 – रिजर्व बैंक ने बड़ोदरा से संचालित वित्त कम्पनी मैसर्स एसडीएफसी फाइनेंस लिमिटेड का पंजीकरण रद्द किया।
2010 – चीन ने 10 साल में पहली बार जनगणना करने की घोषणा की।

01 नवंबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्म व्यक्ति
1924- प्रसिद्ध कथावाचक एवं हिन्दी साहित्यकार रामकिंकर उपाध्याय का जन्म हुआ।
1030- उर्दू भाषा के प्रसिद्ध लेखक एवं शायर अब्दुल क़ावी देसनावी का जन्म हुआ।
1942-प्रसिद्ध उपन्यासकार, कवयित्री, नारीवादी चिंतक एवं समाज सेविका प्रभा खेतान का जन्म हुआ।
1948 – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ संतोष गंगवार का जन्म हुआ।
1964- प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी का जन्म हुआ।
1973 – बॉलीवुड अभिनेत्री एवं पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय का जन्म।

01 नवंबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1980- प्रमुख स्वतन्त्रता सेनानी दामोदर मेनन का निधन हुआ।

 

Shobha Ojha

Recent Posts

Champions Trophy: फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया

स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…

1 hour ago

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

21 hours ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

1 day ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

2 days ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

2 days ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

2 days ago