Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

Upay Shukrawar Ke: प्राप्त होंगे धन-दौलत, वैभव और विलास, शुक्रवार को करें सिर्फ ये जतन, प्रसन्न होंगी मां संतोषी

Upay Shukrawar Ke: आज शुक्रवार यानी संतोषी माता का वारहै। शुक्रवार को लक्ष्मी और वैभव-विलास का दिन माना जाता है। लोग आज के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ टोने-टोटके भी करते हैं। धन एक ऐसी वस्तु है जिसके बिना किसी भी व्यक्ति क्या-क्या जतन नहीं करता है। इसके लिए लोग नौकरी, व्यवसाय या व्यापार आदि करते हैं। अनेक लोग धन पाने के लिए बुरे और घृणित कर्म करने से भी नहीं चूकते। हरेक व्यक्ति धन लाभ के लिए अपना-अपना तरीका अपनाता है। इसके अलावा लोग लाभ मार्ग प्रशस्त करने तथा हानि से बचने के भी उपाय करते हैं।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ टोने-टोटके के बारे में जिनके जरिये द्वारा करके अपना जीवन सुखमय बना सकते हैं। यहां हम धन लाभ प्रदायक ऐसे चमत्कारी टोने-टोटकों का उल्लेख कर रहे हैं, जिनके उपयोग से लक्ष्मी का आगमन सरलतापूर्वक हो जाता है। शुक्रवार को मां संतोषी की पूजा की जाती है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार संतोषी मां के पिता गणेश जी और माता रिद्धि-सिद्धि को माना जाता है। संतोषी मां के व्रत करने वाले भक्त को कभी भी पैसे की तंगी नहीं रहती है।

आज हम आपको कुछ टोटकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे सहारे आप बहुत सारा धन (Wealth) प्राप्त कर सकते हैं।

  • वैसे तो लक्ष्मी जी घर में किसी भी समय लक्ष्मी जी आ सकती है लेकिन शाम का समय ऐसा होता है, जिस समय लक्ष्मी जी का आना संभव होता है इसलिए शाम के समय सारे घर(Home) की लाइट जला कर पूरे घर में रोशनी कर देना चाहिए।
  • मां लक्ष्मी के समक्ष मोगरे का इत्र अर्पित करना चाहिए और रति और कामसुख के लिए गुलाब का इत्र चढ़ाना चाहिए। इसी के साथ देवी लक्ष्मी के सामने केवड़े का इत्र अर्पित करने से मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।
  • शुक्रवार के दिन सुबह के समय गो-माता को ताज़ी रोटी खिलाना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से मां लक्ष्मी  प्रसन्न होगी और आप पर सदेव अपनी कृपा बनाये रखेंगी।
  • घर में स्वच्छता का जरुर ध्यान दे क्योंकि इससे माता लक्ष्मी जरुर प्रसन्न होती है और साथ ही कभी शाम के समय घर(Home) में झाडू न लगाए इससे घर की लक्ष्मी   बाहर चली जाती है।

क्या करें जिससे लक्ष्मी जी प्रसन्न हों…

  • घर में तुलसी का पौधा लगाएं और उसकी पूजा करें।
  • श्वेत चंदन का तिलक करें।
  • पानी में चंदन मिलाकर स्नान करें।
  • चांदी का टुकड़ा या चंदन की लकड़ी नदी या नहर में प्रवाहित करें।
  • सुगंधित पदार्थ का इस्तेमाल करें।
  • संतान प्राप्ति के चाहवान दंपति हरसिंगार का पौधा घर में लगाएं तथा उसको ऐसे सींचे, जैसे अपने छोटे बच्चे की देखभाल करते हैं।
  • आज के दिन यानी शुक्रवार (Friday)को उस जगह जाए जहां मोर नृत्य करते है और उसके बाद वहां की मिट्टी लाकर एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर पवित्र जगह में रख दें और उसकी रोज पूजा करें धनलाभ (Wealth) होगा।

 

Shobha Ojha

Recent Posts

महज एक लाख रुपये में घर लाएं Maruti WagonR, पढ़िए इस कार के बारे में सबकुछ

दिल्लीः भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी की वैगनआर ने धूम मचा रखी है। Maruti WagonR ने फरवरी 2025 में तो…

12 hours ago

म्यांमार में तबाही के मंजरः विनाशकारी भूकंप के 24 घंटे बाद भी मलबे से निकाले जा रहे हैं शव, अब तक 1,644 की मौत

नेपीदाः म्यांमार में भूंकप से मची तबाही का मंजर दिल दहला रहे है। यहां विनाशकारी भूकंप के झटके महसूस किये…

12 hours ago

Chaitra Navratri 2025: कलश स्थापना के हैं दो शुभ मुहूर्त, जानें पूजा विधि

दिल्ली:  आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। देशभर…

13 hours ago

Chaitra Navratri 2025ः तीस मार्च से छह अप्रैल तक चैत्र नवरात्रि, जाने कलश स्थापना के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

दिल्लीः इस साल चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू हो रहा है और छह अप्रैल के नवमी के साथ इसका…

2 days ago

2025 का पहला सूर्यग्रहण आज, इन-इन देशों में देगा दिखाई, बरतें ये सावधानियां

दिल्लीः आज 29 मार्च है और आज 2025 का पहला सूर्य ग्रहण लग रह है, जो आंशिक होगा। अमेरिकी अंतरिक्ष…

2 days ago

म्यांमार-थाईलैंड में विनाशकारी भूकंपः 150 से ज्यादा की मौत, मलबे में तब्दील हुई बैंकॉक में 30 मंजिला इमारत

नेपीदाः म्यांमार और थाईलैंड में विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिर्फ म्यांमार में ही…

2 days ago