Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
Upay Guruwar ke : मजबूत होंगे बृहस्पति और बनेंगे सारे बिगड़े काम, बस गुरुवार को करें सिर्फ ये उपाय
Subscribe for notification

Upay Guruwar ke : मजबूत होंगे बृहस्पति और बनेंगे सारे बिगड़े काम, बस गुरुवार को करें सिर्फ ये उपाय

Upay Guruwar ke : आज गुरुवार यान जग के पालनहार भगवान विष्णु का वार है। वैसे तो हर दिन का अपना महत्व होता है, लेकिन हिंदू धर्म में गुरुवार का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरुवार को सृष्टि के रचयिता भगवान विष्षणु का दिन माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है।

गुरुवार को बृहस्पतिवार के नाम से भी जाना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु (Guru) एक महत्वपूर्ण ग्रह है। बृहस्पति  को देवताओं का गुरु भी कहा जाता है। धर्मिक ग्रंथों में बृहस्पति देव (Brihaspati Dev) की आराधना के कई तरीकों बताए गए हैं। जिन्हें करने से आपकी कुंडली का बृहस्पति (Brihaspati) मजबूत होगा और आपके सारे बिगड़े काम बन जाएंगे।

विष्णु भगवान के आशीर्वाद से सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। भाग्य साथ नहीं दे रहा है या कोई भी समस्या चल रही है तो गुरुवार के दिन कुछ आसान उपाय करने से आपकी किस्मत बदल सकती है। इस दिन अगर आप कुछ उपाय करते हैं तो आपको जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या की नहीं होगी।

हिंदू शास्त्रों में बृहस्पतिवार को धन और समृद्धि के लिए खासतौर पर माना जाता है। भगवान विष्णु  की आराधना के लिए बृहस्पतिवार  का दिन सर्वोत्तम माना गया है। मान्यता के मुताबिक गुरुवार को भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से मनुष्य का जीवन सुखों से भर जाता है। गुरुवार  को लक्ष्मी-नारायण  दोनों की एक साथ पूजा करने से जीवन में खुशियां आती है और पति-पत्नी के बीच कभी दूरियां नहीं आतीं। साथ ही धन में भी वृद्ध‍ि होती है।

जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं जिनका हम चाहते हुए भी हल नहीं निकल पाते है। कुछ समस्याएं जैसे कड़ी मेहनत करने पर भी हमें उसका फल नहीं मिलता। सही जीवनसाथी की तलाश खत्म नहीं होती। घरेलू समस्याएं, मानसिक तनाव जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए गुरुवार को पूजा करने से सुख शांति मिलती है। इतना ही नही अगर कुंडली में अगर गुरु खराब है तो मनुष्य अपने जीवन में कभी भी तरक्की नही कर सकता। गुरु को धन, वैवाहिक जीवन और संतान का कारक भी माना जाता है।

गुरुवार को केसर, पीला चंदन या फिर हल्दी का दान करना बहुत शुभ माना गया है। ऐसा करने से गुरु मजबूत होता है, जिससे आरोग्य और सुख की वृद्धि होती है। साथ ही घर में सुख-शांति का वास होता है। अगर आप इनका दान नहीं कर पाते हैं तो कोई बात नहीं इन्हें तिलक के रूप में लगाने से भी लाभ मिलता है

तो चलिए जानते हैं गुरुवार के इन उपायों के बारे में…

बृहस्पति के दिन इन मंत्रों का करें जाप,धनसंपदा और वैभव में होगी बरकत

ॐ बृं बृहस्पतये नम:।

ॐ क्लीं बृहस्पतये नम:।

ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:।

ॐ ऐं श्रीं बृहस्पतये नम:।

ॐ गुं गुरवे नम:।

गुरुवार (Guruwar) को जरूर करें ये काम

– ब्रम्ह मुहूर्त में उठकर स्नान करें।

– स्नान के समय ॐ बृ बृहस्पते नमः का जाप भी करें।

– गुरु के भी प्रकार के दोष को दूर करने के लिए आप गुरुवार के दिन नहाने के पानी में चुटकी भर हल्दी डालकर स्नान करें। इसके साथ ही साथ

– स्नान करते समय ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप जरूर जाप करें।

– वीरवार का व्रत रखें और केले के पौधे में जल अर्पित कर पूजा अर्चना करें। ऐसा करने से विवाह में आने वाली रुकावटों का समाधान होता है और अगर आप विवाहित हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आती।

– स्नान के बाद पीले रंग को वस्त्र धारण करें।

– स्नान के बाद भगवान विष्णु (Vishnu Bhagwan) की प्रतिमा व चित्र का सामने घी का दीया जलाएं।

– भगवान विष्णु (Vishnu Bhagwan) को पीले रंग के फूलों के साथ तुलसी का एक छोटा सा पत्ता अर्पित करें।

– अपने माथे पर हल्दी, चंदन या केसर का तिलक धारण करें।

– मान्यता के मुताबिक भगवान बृहस्पति (Bhagwan Brihaspati) को पीले रंग की चीजें बहुत पसंद हैं। इसलिए इस दिन ब्राह्मणों को पीले रंग की वस्तुएं जैसे- चने की दाल, फल आदि दान करें।

– इस दिन सुबह के समय चने की दाल और थोड़ा-सा गुड़ को घर के मुख्य द्वार पर रखें।

– इस दिन को धार्मिक महत्व के लिहाज भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। घर में धन की बरक्कत के लिए गुरुवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है। इस दिन पीले रंग की चीजों को विशेष महत्व दिया जाता है।

– गुरुवार के दिन न तो किसी को उधार दें और न हीं किसी से उधार लें। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपकी कुंडली में गुरु की स्थिति खराब हो सकती है और आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

– यदि आप गुरुवार का व्रत रखते हैं तो, इस दिन सत्यनारायण की व्रत कथा जरूर सुनें या पढ़े।

Shobha Ojha

Recent Posts

महिला सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, त्वरित न्याय की जरूरत: आरएसएस

संवाददाता: संतोष कुमार दुबे पलक्कड़ : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने कहा है कि महिला सुरक्षा के मामले में कोई…

5 days ago

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर, यूपी में निकली बंपर भर्ती

लखनऊः सरकारी की नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है।  उत्तर प्रदेश में बंपर भर्तियों का…

1 week ago

ग्राहकों को लुभाने के लिए नये अवतार में आ रही है मारुति सुजुकी डिजायर, नया इंजन और दमदार खूबियां, खरीदने से पहले जानें सब कुछ

दिल्लीः अगर आप मारुति के कारों के दीवाने हैं और नयी कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो…

1 week ago

प्रियंका चोपड़ा की दो साल की बेटी मालती ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, कर चुकी है 19 पोस्ट

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू कर लिया है। प्रियंका  ने आज बुधवार को…

2 weeks ago

जोधपुर-आगरा समेत 12 औद्योगिक स्मार्ट शहर बनेंगे, 10 राज्यों में 28 हजार करोड़ की स्कीम को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः केंद्र सरकार ने देश के 09 राज्यों में 12औद्योगिक स्मार्ट शहर तैयार करने का फैसला…

2 weeks ago

बस बहुत हुआ, कोलकाता के आरजी कर अस्पताल की घटना पर बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू, घटना से निराश और भयभीत हूं

दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि वह कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में घटित घटना से निराश…

2 weeks ago