Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

Aaj ka Rashifal 29 October 2020: मंगल,शुक्र तथा चन्द्र गोचर से वृश्चिक राशि वालों को मिलेगी व्यवसाय में सफलता, मीन राशि वाले नौकरी में बड़े बदलाव के लिए रहें तैयार, जानें कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन?

Aaj ka Rashifal 29 October 2020: आज दिन गुरुवार और दिनांक 29 अक्टूबर है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को कना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना?

मेष : मेष राशि वालों के व्यवसाय में आज के दिन धन का आगमन होगा। चन्द्र गोचर आपकी धार्मिक योजनाएं सफल करेंगे। मित्रों की सहायता से कोई सरकारी  कार्य बनेगा।

वृषभ: वृषभ राशि के जातकों को शुक्र तथा चन्द्र गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। क्रोध मत करें। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

मिथुन : मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन धार्मिक कार्यों को संपन्न करने का है। आर्थिक लाभ संभावित है। सिंह राशि के व्यक्ति से लाभ होगा।

कर्क : कर्क राशि वाले आज के दिन किसी सन्त के आशीर्वाद से प्रसन्न रहेंगे। बड़े भाई का सहयोग बहुत कार्य करेगा।किसी नए व्यवसाय की योजना फलीभूत होगी।

सिंह : सिंह राश के जातक आज के दिन धर्म तथा आध्यात्म की तरफ प्रेरित होंगे। आईटी व बैंकिंग फील्ड में जॉब करने वालों की जॉब परिवर्तन की योजना बनेगी।

कन्या: कन्या राशि वालों का आज के दिन धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण होगा। बुध वाणी व प्रबंधन का कारक ग्रह है। आपके मृदुभाषी  व्यवहार से लाभ होगा। पॉलिटिशियन  सफल रहेंगे।

तुला: तुलाश राशि के जातकों के लिए आज किसी कार्य को पूर्ण करने में संघर्ष की स्थिति होगी।जॉब में उन्नति की संभावना रहेगी।

वृश्चिक: वृश्चिन राशि वालों को आज के दिन मंगल,शुक्र तथा चन्द्र गोचर के कारण व्यवसाय में सफल रहेंगे। किसी रिश्ते को लेकर थोड़ा तनाव होगा।

धनु : आज के दिन आपको राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में संघर्ष है। रुके धन के आगमन के संकेत हैं। नारंगी रंग शुभ है।

मकर: आज के दिन आपको यात्रा से सफलता मिलेगी। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि तथा चन्द्र गोचर आर्थिक लाभ प्रदान कर सकते हैं।

कुम्भ: कुंभ राशि वालों को ाज के दिन शनि तथा चन्द्रमा व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

मीन: आज के दिन जॉब में किसी बड़े परिवर्तन को लेकर तैयार रहें। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

 

Shobha Ojha

Recent Posts

कम हो सकती है EMI, RBI ने लगातार दूसरी 0.25% घटाई ब्याज दर

मुंबईः आपके होम लोन की ईएमआई कम हो सकती है। RBI यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में…

11 hours ago

अमेरिका आज से चीन की वस्तुओं पर वसूलेगा 104% टैरिफ, डोनाल्ड ट्रम्प ने दो दिन पहले दी थी 50% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने की धमकी

वाशिंगटनः अमेरिका ने चीन पर 104 प्रतिशत टैरिफ लगा दी है। बढ़ी हुईं दरें आज से प्रभावी हो गई हैं।…

16 hours ago

अमेरिका और चीन में ट्रेड वार की संभावनाः  चीन ने कहा… ट्रेड वॉर हुआ, तो हम तैयार हैं, डोनाल्ड ट्रम्प ने दी है 50% एक्स्ट्रा टैरिफ की धमकी

बीजिंगः टैरिफ को लेकर अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर की संभावना बढ़ गई है। अमेरिका ने चीन पर…

1 day ago

शेयर बाजार में तेजीः सेंसेक्स 1200 से ज्यादा अंक चढ़ा, निफ्टी में 400 अंक की तेजी

मुंबईः घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख देखने को मिल रहा है। कल की बड़ी गिरावट के बाद संभलकर…

2 days ago

PM मोदी ने रामेश्वरम में एशिया के पहले वर्टिकल लिफ्ट रेलवे ब्रिज किया उद्घाटन, 5 मिनट में 22 मीटर ऊपर उठेगा नया पम्बन ब्रिज

रामेश्वरः तमिलनाडु के रामेश्वरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एशिया के पहले वर्टिकल लिफ्ट स्पैन रेलवे ब्रिज (नए…

3 days ago