Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1920 में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी। आइए एक नजर डालते हैं 29 अक्टूबर को देश और दुनिया में घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1709 – इंगलैंड तथा नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किए।
1794 – फ्रांसीसी सेना ने दक्षिण पूर्वी नीदरलैंड के वेनलो पर कब्जा किया।
1851 – बंगाल में ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना।
1859 – स्पेन ने अफ्रीकी देश मोरक्को के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1864 – यूनान ने नया संविधान अंगीकार किया।
1913 – मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में बाढ से हजारों लोग मारे गये।
1920- पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के प्रयासों से जामिया मिलिया इस्लामिया की स्थापना।
1924 – ब्रिटेन में लेबर पार्टी को संसदीय चुनाव में हार।
1942 – नाजियों ने बेलारूस के पिनस्क में 16 हजार यहूदियों की हत्या की।
1945 – विश्व में पहला बॉल पोंइंट बाजार में आया।
1947 – बेल्जियम, लक्जमबर्ग तथा नीदरलैंड ने बेनेलक्स संघ बनाया।
1958 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1990 – अफ्रीकी देश अल्जीरिया में भूकंप से 30 लोग मारे गये।
1994 – न्यूयार्क में अमेरिकी भारतीय राष्ट्रीय संग्रहालय का शुभारंभ।
1999 – ओडिशा के तटीय इलाकों में जबरदस्त चक्रवाती तूफान आया।
2005 – राजधानी दिल्ली में बम धमाके में 60 से अधिक लोगों की मौत।
2008 – असम में बम विस्फोट में 69 लोग मारे गये तथा 350 लोग घायल हुए।
2012 – अमेरिका के पूर्वी तट पर सैंडी तूफान के कारण 286 लोगों की मौत।
2015 – चीन ने एक बच्चे की नीति को खत्म करने की घोषणा की।

29 अक्टूबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1985- प्रसिद्ध बॉक्सर विजेंद्र सिंह का जन्म हुआ।

29 अक्टूबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः
1911- अमेरिका के प्रसिद्ध संपादक एवं प्रकाशक जोसफ पुलित्‍जर का निधन हुआ।
1959- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ सैयद मोहम्मद अहमद काजमी का निधन हुआ।
1988- प्रसिद्ध समाज सुधारक, स्वतंत्रता सेनानी एवं भारतीय हस्तकला के क्षेत्र में नवजागरण लाने वाली कमलादेवी चट्टोपाध्याय का निधन हुआ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here