Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः महात्मा गांधी ने आज के ही दिन 1934 में अखिल भारतीय  ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना की थी। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 26 अक्टूबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओँ परः-

1858- एचई स्मिथ ने वॉशिंग मशीन का पेटेंट कराया।
1905- नॉर्वे ने 1905 में स्वीडन से स्वतंत्रता प्राप्त की।
1934 – महात्मा गांधी के संरक्षण में अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना।
1947-  जम्मू-कश्मीर के महाराज हरी सिंह भारत में विलय के लिए सहमत हुए।
1947-  इराक में ब्रिटिश सेना का कब्जा हटा।
1951- विंस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
1962 – भारत पर चीन के हमले के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति ने पहली बार आपातकाल की घोषणा की।
1969 – चांद पर कदम रखने वाले पहले अंतरिक्षयात्री आर्मस्ट्रांग और एल्ड्रिन मुंबई आये।
1976 – त्रिनिडाड एंड टोबैगो गणराज्य बना।
1999 – सुप्रीम कोर्ट ने आजीवन कारावास की अवधि 14 वर्ष तय की।
2001- जापान ने भारत और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ लगे प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की।
2007- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का अंतरिक्ष यान डिस्कवरी अंतरराष्ट्रीय स्पेश स्टेशन पर सफलतापूर्वक उतरा।
2012 – बर्मा में हिंसक झड़पों में 64 लोगों की मौत।
2012 – अफगानिस्तान में एक मस्जिद में आत्मघाती हमले में 41 की मौत, 50 घायल।
2014 – इजरायल और फिलिस्तीनी संगठन हमास के बीच शांति वार्ता बंद कर दी गई।
2015 – अफगानिस्तान के हिंदूकुश पर्वत श्रृंखला में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से 398 लोगों की मौत हुई और 2536 घायल हुए।

26 अक्टूबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1775- भारत के अंतिम मुगल सम्राट बहादुरशाह ज़फ़र का जन्म हुआ।
1886- प्रसिद्ध समाज सुधारक, साहित्यकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता गोदावरीश मिश्र का जन्म हुआ।
1890- प्रसिद्ध पत्रकार गणेशशंकर विद्यार्थी का जन्म हुआ।
1923- प्रसिद्ध राजनेता राम प्रकाश गुप्ता का जन्म हुआ।
1924- प्रसिद्ध कवि ठाकुर प्रसाद सिंह का जन्म हुआ।

26 अक्टूबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

1947- बंगाल के ब्रिटिश गवर्नर रहे लॉर्ड लिटन द्वितीय (‘विक्टर अलेक्ज़ेंडर जॉर्ज रॉबर्ट बुलवेर’) का निधन हुआ।
1955- प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक डीवी पलुस्कर का निधन हुआ।
1956- प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा महात्मा हंसराज के पुत्र बलराज भल्ला का निधन हुआ।
1981- प्रसिद्ध कन्नड़ कवि और साहित्यकार दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे का निधन हुआ।
2000- प्रमुख क्रान्तिकारी एवं लेखक मन्मथनाथ गुप्त का निधन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here