Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1945 में अंतरराष्ट्रीय सहयोग, सुरक्षा, आर्थिक विकास, मानवाधिकार, सामाजिक प्रगति और विश्व शांति के लिए 50 देशों के हस्ताक्षर के बाद संयुक्त राष्ट्र की स्थापना हुई थी। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 24 अक्टूबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1579 : जुसुइट पादरी एसजे थामस भारत आने वाले पहले अंग्रेज थे। वह पुर्तगाली नौका से गोवा पहुंचे।
1605 : मुगल शासक जहाँगीर ने आगरा में गद्दी संभाली।
1793 : फ्रेंच रिपब्लिकन कैलेंडर राष्ट्रीय सम्मेलन द्वारा अपनाया गया।
1851 : कलकत्ता और डायमंड हार्बर के बीच पहली टेलीग्राफ लाइन शुरु हुई।
1855 : वान डायमेन के भूमि का आधिकारिक तौर पर तस्मानिया नाम दिया गया।
1856 : दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया ने संविधान को मान्यता दी।
1861 : कैलिफोर्निया के जस्टिस स्टीफन जे फील्ड ने अमेरिकी राष्ट्रपति लिंकन को पहला अंतरमहाद्वीपीय टेलीग्राफ संदेश भेजा।
1915 : अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क में 25 हजार महिलाओं ने मतदान के अधिकार के लिए प्रदर्शन किया।
1945 : द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अंतरराष्ट्रीय सहयोग, सुरक्षा, आर्थिक विकास, मानवाधिकार, सामाजिक प्रगति और विश्व शांति के लिए 50 देशों के हस्ताक्षर के साथ संयुक्त राष्ट्र की स्थापना हुई।
1946 : पहली बार धरती का अंतरिक्ष से चित्र लिया गया।
1947 : पाकिस्तान के पहले राष्ट्रपति ने आज़ाद कश्मीर को पाकिस्तान में स्थापित किया।
1948- बर्नार्ड बारूक ने 1948 में सीनेट युद्ध की जांच समिति के समक्ष एक भाषण में पहली बार ‘शीत युद्ध’ शब्द का इस्तेमाल किया।
1949 : न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की आधारशिला रखी गई।
1955 : ट्रेन फेरी एमवी एसेक्स फेरी, यूनाइटेड किंगडम के हार्विच में शुरू की गई।
1964 : ग्रीष्मकालीन ओलंपिक टोक्यो में आयोजित किया गया।
1975 : बंधुआ मजदूर प्रथा को समाप्त करने के लिए एक अध्यादेश लाया गया और अगले दिन से यह प्रभाव में आ गया।
1982 : सुधा माधवन मैराथन में दौड़ने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बनीं।
1984 : कोलकाता में एस्प्लेनाड और भवानीपुर के बीच पहली भूमिगत मेट्रो ट्रेन शुरू हुई।।
2000- दक्षिण कोरिया द्वारा लम्बी दूरी की मिसाइलों का परीक्षण न करने की घोषणा की।
2001- नासा के मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने सफलतापूर्वक मंगल ग्रह के चारों ओर कक्षा में प्रवेश किया।
2003- लंदन में आखिरी वाणिज्यिक सुपरसोनिक कॉनकॉर्ड विमान उतरा।
2004 : ब्राजील ने अंतरिक्ष में पहला सफल रॉकेट परीक्षण किया।
2005- न्यूजीलैंड-भारत नया हवाई सेवा समझौता करने पर सहमत हुए।

24 अक्टूबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1911- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ अशोक मेहता का जन्म हुआ।
1914 प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजसेविका लक्ष्मी सहगल का जन्म हुआ।
1921- सुप्रसिद्ध कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण का जन्म हुआ।
1940- महान फुटबाल खिलाड़ी पेले का जन्म हुआ।
1940- भारत के प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन का जन्म हुआ।
1954- ऑस्ट्रेलिया के 29वें प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल का जन्म हुआ।
1967- वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा कमेंटेटर इयान विशप का जन्म हुआ।
1972- अभिनेत्री मल्लिका शेरावत का जन्म हुआ।

24 अक्टूबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1954- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ रफ़ी अहमद क़िदवई का निधन हुआ।
1991- प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार इस्मत चुग़ताई का निधन हुआ।
1996- संयुक्त राष्ट्र के प्रथम महासचिव के चुनाव तक कार्यवाहक महासचिव ग्लेडविन जेब का निधन हुआ।
2000- प्रसिद्ध राजनीतिक्ष सीताराम केसरी का निधन हुआ।
2006- प्रसिद्ध गांधीवादी, विचारक, इतिहासकार एवं दार्शनिक धरमपाल का निधन हुआ।
2013- पद्म भूषण से सम्मानित गायक मन्ना डे का निधन हुआ।
2017- प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का निधन हुआ।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here