दिल्ली डेस्क
प्रखर प्रहरी
दिल्लीः पिछले कई दिनों से लगातार गिरावट के बाद देश में आ एक बार फिर से इसके दैनिक मामलों में वृद्धि दर्ज की गई। पिछले 24 घटों के दौरान देशके विभिन्न हिस्सों में इस संक्रमण के 54,044 नये मामले दर्ज किए गए। 
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से 21 अक्टूबर को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के 54,044 नये मामले दर्ज किए जाने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 76,51,108 हो गई। वहीं इस दौरान इसके कारण 717 मरीजों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 1,15,914 हो गया। पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में 61,775 लोग इस महामारी से ठीक हुए। इसके बाद इस प्राण घातक विषाणु स निजात पाने वाले लोगों की संख्या बढ़तक 67,95.103 हो गई है। वहीं इसके सक्रिय मामलों का आकड़ा 8448 घटकर 7,40,090 पर आ गया। देश में इस समय कोरोना के सक्रिय मामलों की दर 9.67 प्रतिशत है। वहीं रिकवरी रेट 88.81 प्रतिशत तथा मृत्यु दर 1.51 फीसदी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में 64% एक्टिव केस सिर्फ 6 राज्यों में हैं। इनमें 50% महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में हैं। बाकी के दूसरे राज्यों में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here