Aaj ka Rashifal 21 October 2020: आज दिन बुधवार और दिनांक 21 अक्टूबर है। चलिए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना?
मेष- मेष राशि वालों को आज के दिन कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति हो सकती है।रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में न उलझें।
वृषभ-आज के दिन आपको सावधान रहने की जरूरत है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी। ।
मिथुन-मिथुन राशि वालों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। शादी तय हो सकती है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानी दूर हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी ठीक है।
कर्क-आज के दिन आपको शत्रु भी मित्र बनेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापार चलता रहेगा मध्यम गति से।
सिंह-सिंह राशि के विद्यार्थियों, लेखकों, गायकों के लिए उत्तम समय है। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति दिख रही है। कुछ अच्छे निर्णय ले सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम की स्थिति अच्छी है। नवप्रेम का आगमन हो सकता है।
कन्या-कन्या राशि के जातकों को भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी के मामले में अच्छे समाचार की प्राप्ति हो सकती है। घरेलू सुख, भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम अच्छा है।
तुला-तुला राशि वाले आज के दिन पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम सफलता की ओर ले जाएगा। स्वास्थ्य ठीक, प्रेम अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चलते रहेंगे।
वृश्चिक-गायन के क्षेत्र से जुड़े वश्चिक राशि के जातकों के लिए अच्छा समय है। आभूषण का व्यापार करने वालों,वाणी प्रधान काम करने वालों के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम अच्छा है।
धनु-आज के दिन आपको रोग से मुक्ति मिलेगी। जीवन में शुभता आएगी। उर्जा का स्तर बढ़ेगा। जिसकी जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम मध्यम, व्यापार अति उत्तम है।
मकर-आप आज के दिन खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे, हालांकि खर्च शुभ कार्यों में होंगे। पार्टनरशिप में कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है।
कुंभ-कुंभ राशि के जातकों के पास शुभ माध्यम से पैसे आते दिख रहे हैं। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है।
मीन-मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। कोर्ट कचहरी में विजय के संकेत हैं। पैतृक सम्पत्ति में इजाफा हो सकता है। नव व्यावसाय का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम अच्छा, व्यापार अच्छा है।
दिल्लीः देश में यात्री विमानों को उड़ाने की धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं रहे हैं। इंडिगो के…
मुंबईः बीजेपी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें 99…
प्रयागराजः उत्तर प्रदेश की संगम नगर महाकुंभ को लेकर सजने-संवरने लगी। 2025 में संगम तट पट पर आयोजित होने वाले…
दिल्लीः आज दिन रविवार और तिथि कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की…
स्पोर्ट्स डेस्कः न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट में भारत को आठ विकेट से हराया दिया। न्यूजीलैंड की टीम ने पहले टेस्ट…
दिल्ली: बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने की दिशा में सुजुकी इंडिया कदम बढ़ाते हुए भारत में इसुजु डी-मैक्स…