Subscribe for notification
अंतरराष्ट्रीय

40 मिलियन से अधिक हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या, विश्वभर में अब तक 11.17 लाख से अधिक की मौत

विदेश डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः प्राण घातक विश्वभर में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या चार करोड़ के पार पहुंच कई हैं। वहीं इस महामारी से दुनियाभर में अब तक  11.17 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है।  अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी  की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व में कोरोना वायरस से विश्वभर में अब तक 4.03 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा  11.17 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

इस  महामारी से सबसे अधिक अमेरिका प्रभावित हुआ है। यहां पर  अब तक 2.20 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है तथा  82.10 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुये हैं। भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 46,790 नये मामले दर्ज किए गए हैं और संक्रमितों की कुल संख्या अब 75.97 लाख हो गयी है। इस समय भारत में कोरोना के कुल 7.48 लाख सक्रिय मामले हैं जबकि अब तक 67.33 लाख लोग इससे स्वस्थ हो चुके हैं। ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 52.50 लाख से अधिक हो गई है। वहीं   1.54 लाख से अधिक लोगों मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 14.06 लाख से अधिक हो गई है और 24,205 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 10.02 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 26,716 लोगों की मृत्यु हुई है।

स्पेन में इस प्राण घातक वायरस की चपेट में अब तक 9.74 लाख से ज्यादा लोग आए हैं तथा 33,992 लोगों ने जान गंवाई है।कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 9.65 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 29,102 लोगों ने जान गंवाई है। फ्रांस में इसकी चपेट में अब तक 9.52 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 33,647 लोगों की मृत्यु हुई है। पेरू में कोविड-19 से अब तक 8.68 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 33,759 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक 8.54 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 86,338 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना से अब तक 7.44 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 43,816 लोगों की मौत हुई है। वहीं दक्षिण अफ्रीका में 7.05 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 18,492 लोगों की मृत्यु हुई है। ईरान में इस महामारी से 5.34 लाख से अधिक लोग संक्रमित है और 30,712 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना से चिली में 4.93 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 13,676 लोगों की मौत हुई है। इराक में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4.30 लाख से पार हो गयी है और 10,317 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा वायरस से 4.23 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 36,616 लोगों की मौत हुई है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 3.90 लाख से अधिक हो गई है और 5,681 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं जर्मनी में अब तक इस वायरस की चपेट में 3.73 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 9,826 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 3.65 लाख से अधिक हो गयी है तथा 12,617 लोगों की मौत हो चुकी है।

General Desk

Recent Posts

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

19 hours ago

RSS की वजह से मराठी सीखी, संघ ने लोगों को देश के लिए जीने की प्रेरणा दीः PM मोदी

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…

23 hours ago

बीजेपी को वादे याद दिलाने की बजाय कैग की रिपोर्ट पर जवाब देने की तैयारी करें आतिशीः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…

24 hours ago

बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर सरकारी खजाने से एक पैसा भी खर्च नहीं किया गयाः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने आम आदमी पार्टी और बीजेपी तथा सुशासन और कुशासन…

24 hours ago

पहली बार विधायक बनीं, अब दिल्ली CM:RSS ने नाम बढ़ाया, जानें कौन हैं रेखा गुप्ता

संवाददाताः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सक्रिय सदस्य रहीं 50 वर्षीय रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं CM हैं। बीजेपी…

2 days ago

आयुष्मान योजना को मंजूरी, विधानसभा के पहले दिन कैग की पेंडिंग रिपोर्ट पेश होंगी, दिल्ली कैबिनेट की पहली बैठक में लिये गये कई अहम फैसले

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के छह घंटे बाद अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों…

2 days ago