दिल्ली डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः देश में जानलेवा कोरोना वायरस  के मामलों गिरावट का सिलसिला जारी है। इस प्राण घातक विषाणु के दैनिक मामलों में करीब तीन महीनेमें सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।  देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान 46,790 मामले सामने आए। वहीं इस अवधि के दौरान 69721 लोग स्वस्थ हुए। देश में कोविड-19 से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या  75.97 लाख हो गई है। वहीं इस महामारी को मात देने वाले लोगों का आंकड़ा बड़कर 67.33  लाख पर पहुंच गया है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से 20 अक्टूबर को  जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 46,790 नये मामले आए  और संक्रमितों की कुल संख्या 75,97,063 हो गई। वहीं इस अवधि में 69,720 लोगों ने कोरोना को मात दी है और इसे मिलाकर देश में अब तक 67.33 लाख मरीज कोरोनामुक्त हो चुके हैं। नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामले 23,517 घटकर 7,48,538 हो गये हैं। इस दौरान 587 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई और इस संख्या को मिलाकर अब तक 1,15,197  लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। देश में स्वस्थ होने वालों की दर 88.63 प्रतिशत और सक्रिय मामलों की दर 9.85 प्रतिशत पर आ गयी है जबकि मृत्यु दर अभी 1.51 फीसदी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here