विदेश डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः प्राण घातक कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसके कहर को देखते हुए लंदन में लोगों को दूसरे लोगों के घर आने-जाने पर पाबंदी लगाई जाएगी। वहीं प्रांस में पेरिस और आठ अन्य प्रमुख शहरों में चार सप्ताह सुबह 6 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक लोगों को उनके घरों में रहने के लिए सीमित कर दिया जाएगा। दुनियाभर में अब तक 3.96 करोड़ से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हुए हैं। वहीं लगभग 11.09 लाख लोगों ने इसके कारण जान गंवाई है।

इस जानलेवा विषाणु ने सबसे अधिक कहर अमेरिका में बरपाया है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार यहां अब तक इसकी चपेट में 81.02 लाख से अधिक लोग आ चुके हैं। वहीं 2.19 लाख से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इस संक्रमण से प्रभावित होने के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है। भारत में कोरोना से लगभग 74.95 लाख लोग अब तक संक्रमित हुए हैं। वहीं 1.14 लाख से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है। वहीं ब्राजील में अब तक 52.24 लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, जबकि लगभग 1.54 लाख लोगों की मृत्यु हुई है।

रूस कोविड-19 संक्रमण के मामले में चौथे नंबर पर है। यहां इससे अब तक लगभग 13.76 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 23857 लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में अर्जेंटीना पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। यहां इस प्राण घातक विषाणु से अब तक 9.79 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए है। वहीं 26107 लोगों की इसके कारण मौत हुई है। कोलंबिया में इस संक्रमण से अब तक 9.52 लाख से ज्यादा लोग  प्रभावित हुए हैं। वहीं 28803 लोगों की मृत्यु हुई है।

स्पेन में लगभग 9.35 लाख लोग इसकी चपटे में आ चुके हैं तथा 33775 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। फ्रांस में कोरोना से अब तक 8.76 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 33325 लोगों की जान गई है। पेरू में इस वायरस से अब तक  8.62 लाख स् ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 33648 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में कोविड-19 से अब तक 8.47 लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में आए हैं तथा 86059  लोगों की मृत्यु हुई है।

देश———————-संक्रमितों की संख्या———————मौत

ब्रिटेन———————-7.08 लाख —————————–43669
दक्षिण अफ्रीका———-7.02 लाख—————————–18408

ईरान————————5.26 लाख——————————30123

चिली————————4.90 लाख—————————–13588

इराक————————4.24 लाख—————————-10198

इटली————————402 लाख—————————-36474

बंगलादेश——————3.87 लाख—————————-5646

जर्मनी————————3.62 लाख—————————9777

इंडोनेशिया—————–3.58 लाख—————————12431

फिलीपींस——————-3.54 लाख—————————6603

तुर्की————————-3.46 लाख—————————-9224

सऊदी अरब—————-3.42 लाख————————–5165

पाकिस्तान—————–3.22 लाख—————————6654

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here