Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1985 में दुनियाभर में व्यापक विरोध के बावजूद दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने अश्वेत कवि बेंजामिन मोलोइस को फांसी दी थी। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 18 अक्टूबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1386 – जर्मनी में हैडलबर्ग विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1564 – इंग्लैंड के नौ सैनिक कमांडर जॉन हॉकिन्स ने दूसरी बार अमेरिका यात्रा शुरू की।
1572 – स्पेन की सेना ने मास्ट्रिच पर हमला कर दिया।
1648 – उत्तर अमेरिकी उपनिवेशों में ‘बोस्टन शूमेकर्स’ पहला श्रम संगठन बना।
1878 – थॉमस एल्वा एडिसन ने घरेलू उपयोग के लिए बिजली उपलब्ध करायी।
1892 – अमेरिका में शिकागो से न्यूयाॅर्क के बीच पहली लंबी दूरी की वाणिज्यिक फोन लाइन को शुरू किया गया।
1898 – अमेरिका ने स्पेन से प्यूर्टो रिको का अपने कब्जे में लिया।
1900 – काउंट बर्नार्ड वॉन बुलो जर्मनी के चांसलर बने।
1922 – ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कंपनी की स्थापना हुई, जिसका नाम बाद में बदलकर ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन किया गया।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी से चेकोस्लोवाकिया की स्वतंत्रता के लिये सोवियत संघ ने लड़ाई शुरू की।
1954 – टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स कंपनी ने पहले ट्रांजिस्टर रेडियो का निर्माण किया।
1967 – हेंस ए बेथे को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
1972 – पहले बहु-आयामी हेलीकॉप्टर एसए-315 का बेंगलुरु में हवाई परीक्षण।
1973 – अमेरिका के मशहूर अर्थशास्त्री वैसिली लिओन्टीफ को अर्थव्यवस्था के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित।
1976 – विलियम एन लिप्सकोंब जूनियर को रसायन का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
1980 – पहली हिमालय कार रैली को बम्बई (मुंबई) के ब्रेबोर्न स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
1985 – संपूर्ण विश्व में व्यापक विरोध के बावजूद दक्षिण अफ्रीकी सरकार द्वारा अश्वेत कवि बेंजामिन मोलोइस को फांसी दी गई।
1991 – दक्षिण पश्चिम एशिया और दक्षिणी पूर्वी यूरोप के मुहाने पर स्थित अजरबैजान ने तत्कालीन सोवियत रूस से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
1995 – कोलंबिया के कार्टाजेना में गुट निरपेक्ष देशों का 11वां शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।
1998 – भारत और पाकिस्तान आणविक ख़तरे रोकने के लिए सहमत हुए।
2000 – श्रीलंका में पहली बार विपक्षी सदस्य अनुरा भंडारनायके को संसद अध्यक्ष बनाने की सहमति।
2004 – कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन मारा गया।
2005 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने नियंत्रण रेखा को भूकम्प राहत कार्य के लिए खोलने का सुझाव दिया।
2007 – पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो की मोटरकार रैली में हुये आत्मघाती हमले 139 लोगों की मौत और 450 अन्य घायल हुये। इस हमले में श्रीमती भुट्टो बाल बाल बच गयी थी।
2012 – सीरिया ने मारेत अल नुमान में सैन्य हवाई हमलों 40 लोग मारे गये।

18 अक्टूबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1925 – प्रसिद्ध रंगमंच निदेशक और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के पूर्व निदेशक इब्राहिम अल्काजी का जन्म हुआ।
1950 – हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता ओम पुरी का जन्म हुआ।
1925- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे नारायण दत्त तिवारी का जन्म हुआ।

18 अक्टूबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1931 – बिजली के खोजकर्ता थॉमस एडिसन का निधन हुआ।
1995- प्रमुख क्रांतिकारी रामकृष्ण खत्री का निधन हुआ।
1976- प्रसिद्ध तेलुगू साहित्यकार विश्वनाथ सत्यनारायण का निधन हुआ।
2018- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे नारायण दत्त तिवारी का निधन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here